डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद बेटी ने क्यों कहा शुक्रिया? सामने आई इवांका की पहली प्रतिक्रिया
Ivanka On Donald Trump firing Incident: 14 जुलाई का दिन अमेरिका के इतिहास के लिए काफी दर्दनाक है। क्योंकि इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। पेन्सिलवेनिया की एक रैली में गोलीबारी हुई, जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घायल हो गए। उनके दाहिनी कान के ऊपरी हिस्से को छूकर गोली निकली। इस हादसे को लेकर ट्रंप के रिएक्शन के बाद अब बेटी का बयान सामने आया है।
राष्ट्रपति की सुरक्षा पर उठे सवाल
बताते चलें कि इस हादसे में ट्रंप तो बाल-बाल बच गए मगर इस घटना ने अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। अब इस मसले पर बेटी इवांका का रिएक्शन सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे पिता और आज बटलर, पेनसिल्वेनिया में हुई बेवज की हिंसा के अन्य पीड़ितों के लिए आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

क्या बोलीं बेटी इवांका?
उन्होंने आगे कहा कि मैं सीक्रेट सर्विस और अन्य सभी कानून प्रवर्तन अधिकारियों का आज उनके त्वरित और निर्णायक कार्यों के लिए आभारी हूं। मैं अपने देश के लिए प्रार्थना करना जारी रखती हूं। पापा मैं आपसे प्यार करती हूं। आज और हमेशा।'
हमले के बाद ट्रंप की प्रतिक्रिया
बताते चलें कि इससे पहले ट्रंप ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर कहा था कि मैं यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बटलर, पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी की घटना पर जल्दी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
ट्रंप ने आगे कहा कि सबसे अहम बात ये कि मैं रैली में मारे गए लोगों के परिवार और साथ ही एक अन्य शख्स के परिवार के प्रति भी जो बुरी तरह से घायल हो गया, अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।
बताते चलें कि इस घटना ने दुनियाभर में डर का माहौल पैदा कर दिया है। लोग अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। ये घटना अपने आप में हैरान कर देने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications