नवलनी की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, पुतिन पर एक शब्द नहीं बोला, ये रिश्ता क्या कहलाता है?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सबसे कट्टर विरोधी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई। इस खबर से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। खासकर अमेरिका में तो ये काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। देश की दोनों ही पार्टियों के नेता ने इस मुद्दे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना की है।

अब तक इस मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप खामोश थे जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। पार्टी में उनकी विरोधी उम्मीदवार निक्की हेली ने भी ट्रंप की पुतिन के प्रति नरम रवैये को लेकर निंदा की थी और उन्हें 'कमजोर' बताया था। अब जबकि नवलनी की मौत के 3 बीत दिन बीत चुके हैं, ट्रंप ने अपना मुंह खोला है।

donald trump navalny

हालांकि जहां पूरी दुनिया नवलनी की अचानक मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहरा रही है, वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन का कोई जिक्र नहीं किया है। ट्रम्प ने रूसी विपक्षी नेता की चौंकाने वाली मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल का सहारा लिया है।

ट्रंप ने लिखा, "एलेक्सी नवलनी की अचानक मौत ने मुझे हमारे देश में क्या हो रहा है, इसके बारे में और अधिक जागरूक बना दिया है।" दिलचस्प बात है कि इस मौत को उन्होंने अमेरिकी राजनीति से जोड़ दिया और इसे देश के पतन के संकेत के रूप में चित्रित किया है।

उन्होंने आगे लिखा है, "कुटिल, कट्टरपंथी वामपंथी राजनेता, अभियोजक और न्यायाधीश हमें विनाश के रास्ते पर ले जा रहे हैं। खुली सीमाएँ, धांधली वाले चुनाव और बेहद अनुचित अदालती फैसले अमेरिका को नष्ट कर रहे हैं। हम पतनोन्मुख राष्ट्र हैं, एक असफल राष्ट्र हैं।"

ट्रंप के इस बयान पर रिपब्लिकन पार्टी की ही एक नेता लिज चेनी ने नाराजगी जताई है। लिज चेनी ने चिंता जताई कि पार्टी में पुतिन समर्थक नेताओं की तादाद बढ़ती जा रही है। चेनी ने कहा, "हमें इस बात को गंभीरता से लेना होगा कि किस कदर पार्टी में पुतिन विंग की गहरी पैठ हो चुकी है।"

चेनी ने आगे कहा कि आगे कहीं ऐसा न हो जाए कि रिपब्लिकन पार्टी का पुतिन विंग व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग पर कब्जा जमा ले। आपको बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और ट्रंप ने जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता की मौत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाओं में नाटकीय रूप से अलग-अलग स्वर व्यक्त किए।

अपने बयान में बाइडेन ने कहा, 'आप जानते हैं, दुनिया भर के लाखों लोगों की तरह मैं भी सचमुच एलेक्सी नवलनी की कथित मौत की खबर से आश्चर्यचकित नहीं हूं बल्कि गुस्से में हूं। वह पुतिन सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और हिंसा तथा अन्य सभी बुरे कामों के खिलाफ बहादुरी से खड़े होकर लड़ रहे थे। जवाब में पुतिन ने उन्हें गिरफ्तार कर जहर दे दिया। उस पर मनगढ़ंत अपराधों के लिए मुकदमा चलाया. उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। लेकिन जेल में भी वो सच्चाई की एक सशक्त आवाज थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+