आखिरकार ट्रंप ने माना- अमेरिका में ही पैदा हुए हैं राष्ट्रपति बराक ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के जन्म स्थान को लेकर राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पलटी मारी है। ट्रंप ने शुक्रवार को पहली बार कहा कि ओबामा अमेरिका में ही पैदा हुए हैं।

ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका में पैदा हुए हैं। इस कोई संदेह नहीं है। अब हम अमेरिका को फिर से ताकतवर बनाने की दिशा में काम करना चाहते हैं।'
ट्रंप ने हिलेरी को ठहराया जिम्मेदार
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ओबामा के जन्मस्थान को लेकर विवाद हिलेरी क्लिंटन ने शुरू किया था। ट्रंप ने कहा, '2008 में जब हिलेरी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही थीं, तभी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। मैंने इस विवाद को खत्म किया है।' हालांकि इसके पहले ट्रंप ओबामा के बर्थ सर्टिफिेकेट को फर्जी करार दे चुके हैं।
ओबामा रह गए हैरान
इस पूरे विवाद पर राष्ट्रपति ओबामा ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, 'जिस वक्त देश में कई बड़े मुद्दे हैं, उस दौरान इस बात पर चर्चा हो रही है, यह हैरान कर देने वाली बात है।'












Click it and Unblock the Notifications