बेटी इवांका ट्रंप की वजह से डोनाल्‍ड ट्रंप ने लिया सीरिया पर हमले का फैसला!

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने बताई अमेरिका के सीरिया पर मिसाइल हमले की असली वजह और बेटी इवांका की वजह से ट्रंप ने लिया गैस अटैक के बदले मिसाइल अटैक का फैसला।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने पिछले दिनों सीरिया के एयरबेस पर हमले का जो फैसला लिया था, वह दरअसल उनकी बेटी इवांका ट्रंप की प्रतिक्रिया से प्रभावित था। ट्रंप के बेटे की मानें तो जब सीरिया में जब केमिकल अटैक हुआ तो इवांका काफी दुखी और गुस्‍से में थीं और ट्रंप इस बात को देख नहीं पा रहे थे।

बेटी इवांका ट्रंप की वजह से डोनाल्‍ड ट्रंप ने लिया सीरिया पर हमले का फैसला

हमले की तस्‍वीरों से दुखी थे ट्रंप

ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने कहा है कि उनके पिता सीरिया में केमिकल अटैक के बाद टेलीकास्‍ट हुईं उन बच्‍चों की तस्‍वीरों को देखकर काफी दुखी थे जिनकी त्‍वचा हमले की वजह से जल रही थी। ब्रिटिश न्‍यूजपेपर टेलीग्राफ ने इसकी जानकारी दी है। एरिक ने कहा है कि सीरिया में हुआ गैस अटैक काफी भयानक था और इसे करने वाले वाकई राक्षस हैं। एरिक को इस बात की खुशी है कि उनके पिता ने इस हमले का जिस तरह से जवाब देना चाहिए, वैसे ही दिया है। एरिक ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि ट्रंप ने सीरिया के एयरबेस पर हमला करने और राष्‍ट्रपति बशर अल-असद को सजा देने का फैसला उस समय लिया जब उन्‍होंने उनकी बहन इवांका ट्रंप की प्रतिक्रिया देखी। एरिक ने कहा कि हमले को देखने के बाद इवांका काफी दुखी और गुस्‍से में थी। एरिक के मुताबिक इवांका भी तीन बच्‍चों की मां हैं और इस वजह से राष्‍ट्रपति पर उनकी प्रतिक्रिया का प्रभाव पड़ा।

आगे भी होगी ऐसी ही कार्रवाई

एरिक के मुताबिक वह इस बात को लेकर आश्‍वस्‍त हैं कि इवांक ने अपने पिता से कहा होगा, 'यह सब काफी भयानक है।' एरिक ने यह भी कहा कि जब कभी भी इस तरह की घटना होगी उनके पिता ऐसी ही कार्रवाई करेंगे। एरिक ने उन दावों से इंकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनके पिता ने तस्‍वीरें देखने के बाद जल्‍दबाजी में ही सीरिया पर हमला करने का फैसला कर लिया था। उन्‍होंने अपने पिता डोनाल्‍ड ट्रंप को एक वैचारिक और व्‍यावहारिकता में यकीन रखने वाला व्‍यक्ति बताया है जो कभी जल्‍दबाजी में नहीं रहते हैं। सीरिया पर हमले के बाद एरिक को अपने पिता पर गर्व है और उनका कहना है कि आज से दो वर्ष पहले वह इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ थे। लेकिन जब एक देश का नेता ही अपने यहां के लोगों, महिलाओं और बच्‍चों पर गैस अटैक करा दे तो फिर एक ग्‍लोबल लीडर के तौर पर अमेरिका को आगे आना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+