भारत के पड़ोसी देश पर ट्रंप का 'टैरिफ बम', हर आयात पर लगाया 100% टैरिफ, वैश्विक बाजार में हड़कंप
Donald Trump China Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ एक बहुत बड़ा और कड़ा फैसला सुना दिया है। सीधी बात कहें तो, दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें टक्कर के लिए तैयार हैं और माहौल गरम हो गया है।
ट्रंप ने कहा है कि 1 नवंबर, 2025 से चीन से अमेरिका आने वाली हर चीज़ पर 100% एक्स्ट्रा टैक्स (टैरिफ) लगेगा। मतलब, अगर चीन के किसी सामान पर पहले से कोई टैक्स लगता है, तो यह 100% टैक्स उसके ऊपर से लगेगा।इतना ही नहीं, अमेरिका ने यह भी कहा है कि अमेरिका में बने जो खास सॉफ्टवेयर हैं, उन पर चीन के लिए सख्त पाबंदियां (निर्यात नियंत्रण) लगाई जाएंगी।

ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी नई व्यापार नीति का खुलासा किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 1 नवंबर, 2025 से, या चीन द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के आधार पर इससे पहले भी, अमेरिका चीन पर 100% टैरिफ लगाएगा। यह टैरिफ वर्तमान में चीन द्वारा चुकाए जा रहे किसी भी शुल्क के अतिरिक्त होगा। ट्रंप ने यह फैसला उन रिपोर्टों के जवाब में लिया है जिनमें कहा गया था कि चीन अपने करीब हर प्रोडक्ट पर व्यापक निर्यात प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। ट्रंप ने इसे अन्य देशों के साथ व्यवहार में एक नैतिक अपमान बताया।
उन्होंने लिखा, "अभी-अभी पता चला है कि चीन ने व्यापार के मामले में असाधारण रूप से आक्रामक रुख अपनाया है... सिर्फ़ अमेरिका की बात कर रहा हूं... हम 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ़्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण लगा देंगे।" यह कदम मौजूदा टैरिफ दबाव को कई गुना बढ़ा देगा।
ये भी पढे़ं: Trump Tariff War: ट्रंप ने भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाने की दी सलाह, यूरोपीय यूनियन ने दिया दो टूक जवाब
शी जिनपिंग के साथ बैठक रद्द
टैरिफ (Tariff) और निर्यात नियंत्रण (Export Control) की घोषणा के साथ ही, ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रस्तावित बैठक को भी रद्द करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग के साथ बैठक करने का कोई कारण नहीं था, जिसकी उन्होंने पहले घोषणा की थी। हालाँकि, बीजिंग ने कभी भी नेताओं के बीच इस बैठक की पुष्टि नहीं की थी। ट्रंप का यह रुख दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बाज़ार और रिश्ते दोनों को बिगाड़ सकता है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।
क्या होगा असर?
यह फैसला बहुत बड़ा है। इससे आपकी जेब पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि मोबाइल फोन से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक, चीन से आने वाली हर चीज़ बहुत महंगी हो जाएगी। ट्रंप ने साफ़ कहा है कि चीन व्यापार में बहुत 'गुंडागर्दी' दिखा रहा है, और अब अमेरिका भी उसी तरह से जवाब देगा।
जानकार इसे ट्रंप के पिछले कार्यकाल वाले 'ट्रेड वॉर' (व्यापार युद्ध) के बाद का सबसे कड़ा कदम मान रहे हैं। यानी, अमेरिका ने चीन को एक तरह से खुली चुनौती दे दी है।
ये भी पढ़ें: Nobel Peace Prize: हाथ मलते रह गए Donald Trump, नोबेल ले गईं मारिया, जानें किस वजह से मिला पुरस्कार












Click it and Unblock the Notifications