महिलाओं पर विवादित कमेंट का वीडियो हुआ वायरल, मुश्किल में ट्रंप

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों फंस गए हैं। ये टिप्पणी उन्होंने 2005 में की थी।

trump

ट्रंप का विवादित वीडियो आया सामने

डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी शो के दौरान महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर आप स्टार हैं तो आप औरतों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। ये वीडियो 2005 का है।

वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप टीवी होस्ट बिली बुश से ये बातें कहते सुनाई दे रहे हैं। ये पूरा वाक्या उस समय का है जब उन्होंने मलेनिया से शादी की थी। ये उनकी तीसरी शादी थी।

इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रंप ने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी है। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रंप की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं।

2005 में टीवी शो के दौरान की थी टिप्पणी

जानकारी के मुताबिक ये पूरी रिकॉर्डिंग उस समय की है जब डोनाल्ड ट्रंप शो के होस्ट से अनौपचारिक बातचीत में व्यस्त थे। उसी वक्त उनका एक माइक्रोफोन ऑन रह गया जिसकी वजह से उनकी टिप्पणी रिकॉर्ड हो गई।

भले ही ट्रंप ने अपनी टिप्पणी के माफी मांग ली हो लेकिन उन्होंने कहा कि ये निजी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था। इसे मेरे कैंपेन के खिलाफ साजिश के तहत इतने साल बाद सामने लाया गया है और इस्तेमाल किया जा रहा है।

बता दें कि दो दिन बाद ही दोनों उम्मीदवारों रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन की राष्ट्रपति पद की दावेदारी को लेकर दूसरी डिबेट है। उससे पहले ये वीडियो ट्रंप के लिए बड़ा झटका है।

ट्रंप ने वीडियो के लिए मांगी माफी

बता दें कि वीडियो में ट्रंप कह रहे हैं कि कैसे वह एक शादीशुदा महिला के पीछे पड़े हुए थे। उन्होंने उसे पाने के लिए बहुत कोशिश की थी। हालांकि मैं इसमें फेल हो गया था।

उन्होंने इस वीडियो में कबूल किया है कि उन्होंने शादीशुदा महिला को छूने, उसके साथ संबंध बनाने की इच्छा जताई थी। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हुए।

सफाई में ट्रंप ने लिया क्लिंटन का नाम

इस टेप के सामने आने के बाद अब ट्रंप ने सफाई में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि बिल क्लिंटन ने उनसे भी अधिक बुरी बातें कही थी।

फिलहाल इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद अब डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने ट्वीट कर कहा कि ये बेहद डरावना है, हम ऐसे आदमी को राष्ट्रपति बनने की इजाजत नहीं दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+