रूस को फिर से G7 में शामिल करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का बुलावा
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रुप 7 (G7) से रूस के निष्कासन को वापस ले लिया है। ट्रंप ने कनाडा में G7 की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले न्यूज कांफ्रेंस में पत्रकारों को कहा कि रूस G7 की मीटिंग का हिस्सा होना चाहिए। 2014 मे यूक्रेन पर अतिक्रमण करने और रूसी समर्थकों का सपोर्ट करने के बाद अमेरिका ने इस ग्रुप से रूस को बाहर निकाल दिया था, इससे पहले इस ग्रुप को G8 के नाम से जाना जाता था, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, कनाडा, जापान, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और फ्रांस जैसे दुनिया के बड़े आर्थिक देश शामिल है।

यूक्रेन संकट के बाद यूरोप के देश और यूएस, कनाडा और जापान ने रूस को G8 से बाहर कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि मैं रूस के लिए अब तक का सबसे बूरा सपना रहा हूं, लेकिन उनको आमंत्रित करना चाहिए था। बता दें कि कनाडा में समिट खत्म करने के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां अलगे सप्ताह मंगलवार को उनकी मुलाकात किम जोंग से होने वाली है।
न्यूज कांफ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी चुनाव में रूस की दखलंदाजी को लेकर कुछ नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ ट्रेड पर फोकस करने के लिए मीटिंग में शिरकत करने के लिए जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कनाडा और मैक्सिको पर नए टैरिफ लागू किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications