Trump assassination attempt: ट्रंप पर फायरिंग करने वाला थॉमस मैथ्यू कौन था? रिपब्लिकन पार्टी से था जुड़ा!

Trump assassination attempt: CNN के एक रिपोर्टर के मुताबिक, अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने पश्चिमी पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान कर ली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले बंदूकधारी की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में हुई है। थॉमस मैथ्यू ने पेनसिल्वेनिया के क्रूक्स ने पिट्सबर्ग के ठीक बाहर बटलर में एक आउटडोर रैली में गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली ट्रंप के कान में लगी। सूत्रों ने बताया है, कि क्रूक्स को बटलर फार्म शो ग्राउंड में मंच से 130 गज से थोड़ी दूरी एक छत पर रखा गया था। उसे सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने मार गिराया है। बाद में उसके पास से एक AR-स्टाइल राइफल बरामद की गई। बेथेल पार्क बटलर रैली के आयोजन स्थल से 40 मील दक्षिण में एक गांव है।

Trump assassination attempt

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले हमलावर की पहचान

अधिकारियों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के संदिग्ध की पहचान कर ली है। अमेरिका मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स है, जिसे घटनास्थल पर सुरक्षा बलों ने गोली मार दी थी। क्रूक्स पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क का निवासी था।

अमेरिका मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच से पता चला है कि थॉमस मैथ्यू क्रूक्स रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा हुआ था और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार वोट देने वाला था। बता दें, अमेरिका में मतदान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

क्रूक्स उस जगह से 56 किलोमीटर दूर रहता था जहां ट्रंप की रैली हुई थी। बेथेल पार्क की चुनावी सूची की जांच से उनके रिपब्लिकन से जुड़े होने की पुष्टि हुई। रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक होने के बावजूद, ट्रंप पर उसका हमला, जो खुद रिपब्लिकन उम्मीदवार भी हैं, चौंकाने वाला है। ट्रंप पर हमला करने के कुछ ही देर बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने क्रूक्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

कितना पढ़ा-लिखा था ट्रंप पर हमला करने वाले युवक?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एफबीआई की जांच में पता चला कि थॉमस मैथ्यू क्रूक्स अकादमिक रूप से उत्कृष्ट था और उसने गणित में $500 का पुरस्कार जीता था। उसने साल 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक किया और नेशनल मैथ एंड साइंस इनिशिएटिव से $500 का स्टार अवार्ड प्राप्त किया था।

इस घटना ने ट्रम्प और उनकी पार्टी के साथ क्रूक्स के राजनीतिक जुड़ाव के कारण सवाल खड़े कर दिए हैं। अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य के बावजूद, उसके इस हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है।

किस तरह हुआ ट्रंप पर हमला ?

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि हमलावर एक स्नाइपर था जो ट्रंप की रैली के पास एक बिल्डिंग की छत पर मौजूद था।

बीबीसी ने रैली के बाहर मौजूद एक चश्मदीद के हवाले से बताया है, कि उसने बंदूकधारी को छत पर चढ़ते देखा और पुलिस को चेतावनी देने की कोशिश की थी। घटना के बाद शनिवार को बीबीसी न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में चश्मदीद ने बताया, कि "हमने देखा कि वह आदमी हमारे बगल की इमारत की छत पर रेंग रहा था, भालू की तरह रेंग रहा था, जो हमसे 50 फीट दूर थी।" उन्होंने कहा, "हम वहां खड़े थे, हम छत पर रेंग रहे आदमी की ओर इशारा कर रहे थे। ... हम उसे राइफल के साथ साफ तौर पर देख सकते थे"।

चश्मदीद ने आगे दावा किया, कि उसने आस-पास की पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। चश्मदीद ने कहा, कि 'पता नहीं उनके दिमाग में क्या चल रहा था।'

चश्मदीदों ने गोलीबारी की घटना के बाद रैली स्थल पर अराजकता और भय का माहौल बताया। वहीं, सीक्रेट सर्विस के एक बयान के अनुसार, शूटर की मौत हो गई, लेकिन गोलीबारी में रैली में शामिल एक व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

फिलहाल इस बात की भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है, कि हमलावर का मकसद क्या था और उसने डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश क्यों की थी।

देश को संबोधित कर सकते हैं राष्ट्रपति बाइडेन

वहीं, CNN की रिपोर्ट में एक परिचित सूत्र के हवाले से कहा गया है, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कर्मचारियों से कहा है, कि जैसे ही उन्हें इस मामले को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी, वे राष्ट्र को संबोधित करना चाहते हैं।

बाइडेन ने गोलीबारी की घटना के लगभग दो घंटे बाद डेलावेयर के रेहोबोथ बीच से भाषण दिया, जिसमें उन्होंने राजनीतिक हिंसा की निंदा की और कहा, कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रैली को "बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए था।" CNN ने पहले बताया था, कि ट्रम्प की रैली में गोलीबारी की घटना के समय बाइडेन सामूहिक प्रार्थना सभा में थे और उन्हें घटना के बारे में बाद में पता चला।

वहीं, जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की है और घटना को निंदनीय करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+