कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने कोनवाल्सेंट प्लाजा को दी मंजूरी

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस की महामारी से अबतक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करोड़ो लोग इस संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। इस महामारी का सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर हुआ है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए कोनवाल्सेंट प्लाज्मा थेरेपी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि मुझे इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। चायना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में यह काफी कारगर साबित होगा और असंख्य लोगों की जान बचाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus: America में Plasma Therapy से कोरोना मरीजो का इलाज,Trump ने किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    trump

    ट्रंप ने कहा कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। यह सिर्फ इसलिए संभव हो सका क्योंकि ऑपरेशन वार्प स्पीड में सभी लोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं। हम इसे मंजूरी देने के लिहाज से 2-3 वर्ष आगे चल रहे हैं। अगर हम पिछली सरकार की बात करें तो उस वक्त इसे मंजूरी देने में 2-3 वर्ष लग जाते। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि आप जल्द ही वैक्सीन को लेकर भी अच्छी खबर सुन सकते हैं।

    बता दें को कोवाल्सेंट प्लाज्मा को उन मरीजों को रक्त से लिया जाता है जोकि कोरोना से ठीकहो चुके हैं। मार्च माह के अंत में एफडीए ने वैज्ञानिकों को इस बात की इजाजत दी थी कि वह कोवाल्सेंट प्लाज्मा का मरीजों पर ट्रायल करें और इसका मरीजों पर होने वाले असर का शोध करें। गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना के मरीजों की संख्या 57 लाख को पार कर गई है। जबकि इस वायरस ने अमेरिका में अबतक 1.76 लाख लोगों की जान ले ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+