Donald Trump Age: US के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपतियों में ट्रंप किस नंबर पर? बाइडेन को भी मात! लिस्ट में कौन-कौन
Donald Trump Age: डोनाल्ड ट्रंप अब संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं। 20 जनवरी 2025 को, 78 साल और 7 महीने की उम्र में, उन्होंने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली।
इस खिताब से उन्होंने जो बाइडेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक वापसी ने उन्हें अमेरिकी राजनीति का एक खास चेहरा बना दिया है। उनका यह रिकॉर्ड न केवल उनकी उम्र बल्कि उनके अनुभव को भी दर्शाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल अमेरिका और दुनिया पर क्या प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं अमेरिका के कुछ अन्य उम्रदराज और युवा राष्ट्रपतियों के बारे में...

डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े रोचक तथ्य
- ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को हुआ।
- वे 1946 में जन्मे तीन राष्ट्रपतियों में से एक हैं। अन्य दो हैं बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश।
- ट्रंप ने जो बाइडेन (78 वर्ष) का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति का खिताब हासिल किया।
अमेरिका के उम्रदराज राष्ट्रपतियों की सूची
जो बाइडेन (46वें राष्ट्रपति)
- राष्ट्रपति कार्यकाल: 20 जनवरी 2021 - 20 जनवरी 2025
- जन्म: 20 नवंबर 1942
- शपथ ग्रहण उम्र: 78 वर्ष
- वर्तमान उम्र: 82 वर्ष
बिल क्लिंटन (42वें राष्ट्रपति)
- जन्म: 19 अगस्त 1946
- राष्ट्रपति कार्यकाल: 1993-2001
- शपथ ग्रहण उम्र: 46 वर्ष
- वर्तमान उम्र: 78 वर्ष
जॉर्ज डब्ल्यू. बुश (43वें राष्ट्रपति)
- जन्म: 6 जुलाई 1946
- निधन: 30 नवंबर, 2018
- राष्ट्रपति कार्यकाल: 1989-1993
- बुश ट्रंप से केवल 22 दिन छोटे थे।
युवा राष्ट्रपतियों की सूची
- थियोडोर रूजवेल्ट (26वें राष्ट्रपति)
- शपथ ग्रहण उम्र: 42 वर्ष
- राष्ट्रपति कार्यकाल: 1901-1909
- अब तक के सबसे युवा राष्ट्रपति।
बराक ओबामा (44वें राष्ट्रपति)
- जन्म: 4 अगस्त 1961
- शपथ ग्रहण उम्र: 47 वर्ष
- राष्ट्रपति कार्यकाल: 2009-2017
- वर्तमान उम्र: 63 वर्ष
- खास: ओबामा ने 47 साल की उम्र में राष्ट्रपति पद संभाला, जो उन्हें सबसे युवा राष्ट्रपतियों में चौथे स्थान पर रखता है।
सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति
जिमी कार्टर ने 100 साल की उम्र में 29 दिसंबर, 2024 में अंतिम सांस ली। 1977 से 1981 तक (4 साल) राष्ट्रपति के रूप में एक कार्यकाल पूरा करने के बाद वे 43 वर्ष तक जीवित रहे - जो किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में अधिक है। जिन 41 राष्ट्रपतियों की मृत्यु हो चुकी है, उनमें से छह 90 वर्ष से अधिक आयु तक जीवित रहे, पांच 80 से 90 वर्ष के बीच जीवित रहे और उनकी मृत्यु की औसत आयु 72 वर्ष थी। 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों में सबसे कम समय तक जीवित रहे। 1963 में 46 वर्ष की आयु में उनकी हत्या कर दी गई थी।
कौन सबसे अधिक और कम वक्त के राष्ट्रपति?
1951 से पहले राष्ट्रपति कार्यकाल पर कोई सीमा नहीं थी। फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने 12 साल 1933 से 1945 तक पद संभाला। चौथे कार्यकाल के दौरान 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अधिकांश अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने दो के बजाय एक ही कार्यकाल पूरा किया है। 46 राष्ट्रपतियों में से केवल 15 राष्ट्रपतियों ने दो या उससे अधिक कार्यकाल पूरे किए हैं। सबसे कम समय तक राष्ट्रपति रहने वाले विलियम हेनरी हैरिसन थे, जिनकी मृत्यु 4 अप्रैल, 1841 को, उनके कार्यकाल के एक महीने बाद ही हो गयी थी।
| क्रमांक | राष्ट्रपति | कार्यकाल |
|---|---|---|
| 1 | जॉर्ज वॉशिंगटन | 1789-1797 |
| 2 | जॉन एडम्स | 1797-1801 |
| 3 | थॉमस जेफ़रसन | 1801-1809 |
| 4 | जेम्स मैडिसन | 1809-1817 |
| 5 | जेम्स मोनरो | 1817-1825 |
| 6 | जॉन क्विंसी एडम्स | 1825-1829 |
| 7 | एंड्रयू जैक्सन | 1829-1837 |
| 8 | मार्टिन वैन ब्यूरन | 1837-1841 |
| 9 | विलियम हेनरी हैरिसन | 1841 |
| 10 | जॉन टायलर | 1841-1845 |
| 11 | जेम्स के. पोल्क | 1845-1849 |
| 12 | ज़ैचरी टेलर | 1849-1850 |
| 13 | मिलार्ड फिलमोर | 1850-1853 |
| 14 | फ्रैंकलिन पियर्स | 1853-1857 |
| 15 | जेम्स बुकानन | 1857-1861 |
| 16 | अब्राहम लिंकन | 1861-1865 |
| 17 | एंड्रयू जॉनसन | 1865-1869 |
| 18 | यूलिसिस एस. ग्रांट | 1869-1877 |
| 19 | रदरफोर्ड बी. हेस | 1877-1881 |
| 20 | जेम्स ए. गारफ़ील्ड | 1881 |
| 21 | चेस्टर ए. आर्थर | 1881-1885 |
| 22 | ग्रोवर क्लीवलैंड | 1885-1889 |
| 23 | बेंजामिन हैरिसन | 1889-1893 |
| 24 | ग्रोवर क्लीवलैंड | 1893-1897 |
| 25 | विलियम मैककिन्ले | 1897-1901 |
| 26 | थियोडोर रूज़वेल्ट | 1901-1909 |
| 27 | विलियम हॉवर्ड टैफ़्ट | 1909-1913 |
| 28 | वुडरो विल्सन | 1913-1921 |
| 29 | वॉरेन जी. हार्डिंग | 1921-1923 |
| 30 | कैल्विन कूलिज | 1923-1929 |
| 31 | हर्बर्ट हूवर | 1929-1933 |
| 32 | फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट | 1933-1945 |
| 33 | हैरी एस. ट्रूमैन | 1945-1953 |
| 34 | ड्वाइट डी. आइज़नहावर | 1953-1961 |
| 35 | जॉन एफ. केनेडी | 1961-1963 |
| 36 | लिंडन बी. जॉनसन | 1963-1969 |
| 37 | रिचर्ड निक्सन | 1969-1974 |
| 38 | जेराल्ड फोर्ड | 1974-1977 |
| 39 | जिमी कार्टर | 1977-1981 |
| 40 | रोनाल्ड रीगन | 1981-1989 |
| 41 | जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश | 1989-1993 |
| 42 | बिल क्लिंटन | 1993-2001 |
| 43 | जॉर्ज डब्ल्यू. बुश | 2001-2009 |
| 44 | बराक ओबामा | 2009-2017 |
| 45 | डोनाल्ड ट्रंप | 2017-2021 |
| 46 | जो बाइडेन | 2021-2025 |
(सोर्स- अलजजीरा, प्रोविडेंस जर्नल वेबसाइट)
ये भी पढ़ें- Donald Trump Announcement: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका मंगल ग्रह पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री












Click it and Unblock the Notifications