फिर डोनाल्‍ड ट्रंप ने दिया मुसलमानों और इस्‍लाम पर विवादित बयान

वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे बिजनेस टायकून डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से मुसलमानों और इस्‍लाम पर विवादित बयान दिया है।

donald-trump-on-islam-muslim


उन्‍होंने अब कहा है कि उन्‍हें लगता है कि 'इस्लाम अमेरिकियों से नफरत करता है' और इसपर जोर दिया कि जिन लोगों के मन में अमेरिका के प्रति नफरत है उन्हें देश में आने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

ट्रंप ने कहा कि लड़ाई कट्टरवादी इस्लाम के खिलाफ है, लेकिन इसे स्पष्ट करना बहुत मुश्किल है। इसे अलग करना बहुत कठिन है। क्योंकि आप नहीं जानते कि कौन, क्‍या है।

यह सवाल करने पर कि क्या नफरत धर्म में ही है, उन्होंने कहा कि यह मीडिया को पता करना होगा। ट्रंप ने कहा कि हमें और सतर्क रहना होगा।

उन्‍होंने कहा कि हमें बहुत सचेत रहना होगा। हम ऐसे लोगों को देश में आने की अनुमति नहीं दे सकते , जिनके मन में अमेरिका के लिए नफरत हो।

रियल एस्टेट बिजनेसमैन ट्रंप ने दिसंबर में भी इस्लाम को लेकर कई तरह के बयान दिए थे। उन्होंने मुसलमानों के अमेरिका में दाखिल होने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर डाली थी। उन्‍होंने कहा था कि जब तक हमारे देश के प्रतिनिधि पता नहीं लगा लेते कि क्या हुआ है, ऐसा रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+