US Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप ने बिडेन पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-राजनीतिक बहस में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लेते हैं ड्रग्स

नई दिल्ली। US Election 2020. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) पर गंभीर आरोप लगाए। ट्रंप ने कहा कि राजनीतिक बहस में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बिडेन ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा कि बिडेन का ड्रग्स टेस्ट के लिए जाना चाहिए।

 Donald Trump Accuses Biden of Taking Drugs to Improve Performance in Debates

फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो बिडेन पर विवाद बयान देते हुए कहा कि बिडेन में दिख रहे सुधार का कारण वह बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बहस से पहले जो बिडेन कुछ ऐसा पदार्थ ले रहे हैं, जो उन्हें सोचने की स्पष्टता दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राजनीतिक बहस में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वो ड्रग्स लेते हैं। इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि शुरुआत में जब कई डेमोक्रेट प्रत्याशी मंच पर थे तब बिडेन का प्रदर्शन बेहद खराब था। लेकिन अब उनकी बहस पहले से काफी बेहतर हो गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि 29 सितंबर को होने वाली बहसों से पहले बिडेन को ड्रग टेस्ट करवाना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि वो भी ड्रग टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं। दरअसल ट्रंप लगातार इस कोशिश में जुटे हैं कि वो 77 साल के जो बिडेन को मानसिक रूप से कमजोर साबित कर सके। वहीं भारतीय मूल की सीनेटर और डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने हिलेरी क्लिंटन के साथ मिलकर 1 कार्यक्रम में 60 लाख डॉलर जुटाए। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खूब मजाक उड़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+