डॉग लवर व्लादिमिर पुतिन को मिला उनके जन्मदिन पर विशेष तोहफा
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कितने बड़े डॉग लवर है, यह एक बार फिर देखा गया है। पुतिन को उनके 65वें जन्म दिवस के मौके पर तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने उन्हें अल्बाई डॉग गिफ्ट किया है। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुर्बांगुली बर्दिमुहम्मेदोव ने सोची में मीटिंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को डॉग गिफ्ट किया। पुतिन ने इस अल्बानी डॉग का नाम 'वर्नी' या 'फेथफुल' रखा है।

सोची में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की उस दौरान वे अपने साथ एक पिंजरे में प्यारा से डॉग लेकर आये। डॉग के पिंजरे से बाहर निकालते ही तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुर्बांगुली से अपने एक हाथ में उठाया, उसके बाद पुतिन ने उसे अपनी गौद में उठाते हुए शुक्रिया अदा किया।
तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने पुतिन को पपी गिफ्ट करते हुए कहा, 'हमारा एक कॉमन फ्रेंड है और यह एक अनोखा अल्बाई डॉग है। आज मैं इसे अपने साथ ले आया।' इसके बाद उन्होंने एक पिंजरे से पपी को निकालकर सभी को दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications