फ्लाइट में सो गई 16 साल की लड़की तो जांघ पर हाथ फेरने लगा डॉक्‍टर, गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। अमेरिका से न्‍यू जर्सी जा रही फ्लाइट में एक नाबालिग लड़की के साथ अश्‍लील हरकत किए जाने का एक मामला सामने आया है। फ्लाइट लैंड होने पर नाबालिग के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि लैंडिंग के बाद आरोपी वहां से फरार हो चुका था, बाद में पुलिस ने पता लगाकर उसे पकड़ा। आरोपी पेशे से डॉक्‍टर है। इस आरोप में एक डॉक्‍टर को गिरफ्तार किया गया है।

फ्लाइट में सो गई 16 साल की लड़की तो जांघ पर हाथ फेरने लगा डॉक्‍टर, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में हुई। वाशिंगटन स्टेट की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की सिएटेल से न्यू जर्सी जा रही थी। पीड़िता के अनुसार, फ्लाइट में उसकी आंख लग गई थी। उसके बगल वाली सीट पर बैठा शख्स (जो एक डॉक्टर बताया जा रहा है) अचानक से उसकी जांघ पर हाथ फेरने लगा। नाबालिग ने बताया कि जब उसकी आंख खुली तो आरोपी ने तुरंत हाथ हटा लिया। चीन में वेश्यावृत्ति की चौंकाने वाली तस्वीरें, गंदे धंधे पर लगाम लगाने में नाकाम

इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने एक बार फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। शिकायत करने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने उसकी सीट बदल दी। फ्लाइट के लैंड करते ही एयरपोर्ट पहुंचे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इससे पहले कि परिजन एयरपोर्ट अथॉरिटी से शिकायत कर पाते आरोपी वहां से निकल गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में आरोपी की पहचान विजय कुमार कृष्णप्पा के रूप में हुई। उसके खिलाफ नाबालिग से अश्लील हरकत का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+