इमरान के कुत्तों की वजह से मायके लौट गईं उनकी तीसरी बीवी

Recommended Video

    Imran Khan की third wife Bushra Maneka ने छोड़ा घर, कुत्ता-ननद या बच्चा क्या थी वजह । वनइंडिया हिंदी

    इस्लामाबाद। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की निजी जिंदगी कि किस्सें खत्म होने के नाम नहीं लेते हैं। अपनी आध्यत्मिक गुरु बुशरा मानिका से तीसरी शादी रचाने वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की वैवाहिक जिंदगी में नया बवाल खड़ा हुआ है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, बुशरा मानिका घरेलू विवाद के बाद, अपने पैतृक घर लौट आई हैं। इसकी वजह इमरान खान के घर में पालतू कुत्तों से परेशान होना बताया जा रहा है।

    फिर लौट आए कुत्ते

    फिर लौट आए कुत्ते

    टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा के कहने पर घर के पालतू कुत्तों को घर से बाहर निकाल दिया था। लेकिन, वे अब वापस लौट आए हैं और घर के चारों तरफ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इमरान खान ने अपने 'शेरू' कुत्ते को घर से बाहर निकालने की अफवाह को खारीज करते हुए कहा था कि कुछ साल पहले उसकी मौत हो गई थी।

    इसलिए कुत्तों से परेशान थी बुशरा

    इसलिए कुत्तों से परेशान थी बुशरा

    बताया जा रहा है कि इमरान के घर मे पालतू कुत्तों से बुशरा को अपने धार्मिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी, इसलिए उन्होंने कु्त्तों को घर से बाहर निकालने के लिए कहा था। इसके अलावा, बुशरा की पिछली शादी का बच्चा भी लंबे समये से इमरान के बानी गाला घर मे रह रहा था, जबकि दोनों के बीच बात यह हुई थी कि बुशरा के परिवार का कोई सदस्य इमरान के घर में नहीं रहेगा।

    बहन भी हो सकती विवाद की वजह

    बहन भी हो सकती विवाद की वजह

    बताया यह भी बताया जा रहा है कि इमरान खान की बहन भी बानी गाला में रहती है, जो अपने घर के नवीनीकरण में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है और यह बात बुशरा को बिल्कुल पसंद नहीं है। गौरतलब है कि इमरान खान ने पिछले माह अपनी आध्यत्मिक गुरू बुशरा मानिका से तीसरी बार निकाह किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+