ढाका में कमांडो ऑपरेशन खत्म, एक भारतीय समेत 18 बंधक छुड़ाए गए
ढाका। न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आंतकी हमले में अब कमांडो ऑपरेशन खत्म हो गया है। जिसमें एक भारतीय समेत 18 बंधकों को छुड़ा लिया गया है। 9 में से 6 आतंकियों को मार दिया गया है जबकि एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया है।
ढाका में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मालूम हो कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार देर रात एक रेस्तरां में हुए आतंकवादी हमले में 24 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
पीएम शेख हसीना ने की कड़ी निंदा
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका, भारत समेत सभी देशों ने इस घटना की निंदा की है। पीएम शेख हसीना ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा ये बुजदिली है.. जो रमजान के महीने में की गई है।













Click it and Unblock the Notifications