इन 21 नामों से पाकिस्तान में रह रहा है दाऊद इब्राहिम, कराची में हैं उसके तीन ठिकाने
नई दिल्ली। ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट मेंआतंक का सिंडकेट चलाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में एक अहम खुलासा किया गया है। खुलासा ये कि दाऊद इब्राहीम पाकिस्तान में है और उसके वहां 21 नाम रखे गए हैं। उसके नाम पर कराची में तीन पता दर्ज हैं। ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी 'फाइनैंशल सैंक्शंस टार्गेट्स इन द यूके' नाम से जारी लिस्ट में माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान स्थित 3 पतों का जिक्र किया है।रिपोर्ट में वित्तीय प्रतिबंध लगाए जाने वाले लोगों की सूची में 'भारतीय नागरिक' के नाम पर सिर्फ दाऊद शामिल है। उसका जन्म स्थान महाराष्ट्र का रत्नागिरी बताया गया है। सूची में उसको 'भारतीय' के तौर पर शामिल किया गया है।

ये हैं दाऊद के 21 नाम
- अब्दुल शेख इस्माल
- अब्दुल अजीज अब्दुल हमीद
- अब्दुल रहमान शेख मुहम्मद इस्माइल
- अनीस इब्राहिम शेख मुहम्मद
- बड़ा भाई
- दाऊद भाई
- इकबाल भाई
- दिलीप अजीज
- दाऊद इब्राहिम
- फारूखी शेख
- हसन कासकर दाऊद
- हसन दाऊद
- इब्राहीम अनीस
- इब्राहीम दाऊद हसन शेख
- कासकर दाऊद हसन शेख इब्राहीम
- कासकर दाऊद इब्राहीम मेनन
- कासकर दाऊद हसन इब्राहीम
- मेनन दाऊद इब्राहीम
- सबरी दाऊद
- साहब हाजी
- बड़ा सेठ

दाऊद के नाम पर कराची के तीन पते
- हाउस नंबर 37, 30वां स्ट्रीट, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची।
- नूरबाद, कराची (पहाड़ी इलाके में आलीशान बंगला)।
- व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के निटक, क्लिफ्टन, कराची

दाऊद के पास है पाकिस्तान का पासपोर्ट
दाऊद के पासपोर्ट को भारत सरकार ने रद्द कर दिया था और फिलहाल उसके पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है। माना जाता है कि पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए ही वह दुबई और अपने अन्य ठिकानों पर जाता रहा है। ब्रिटेन के रेकॉर्ड में दाऊद इब्राहिम के पिता का नाम शेख इब्राहिम अली कासकर बताया गया है और मां का नाम अमीना बी है। इसके अलावा उसकी पत्नी का नाम महजबीं शेख लिखा गया है। उसकी पत्नी का नाम हिजरत और मुक्कहद भी लिखा गया है। पहली बार 7 नवंबर, 2003 को यूके ने दाऊद को अपनी सूची में शामिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications