किम जोंग उन को मारने का प्लान हुआ फेल, नॉर्थ कोरिया ने किया साइबर हमला

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के हाथों ऐसे खुफिया दस्तावेज लगे हैं, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव एक अलग स्तर पर पंहुच सकता है। नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने साउथ कोरिया पर साइबर हमला बोल युद्ध ऑपरेशन प्लान से जुड़े सैकडों दस्तावेज चोरी कर लिए हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक इन दस्तावेजों में अमेरिका का भी नाम आ रहा है। नॉर्थ कोरिया ने जिस तरह से यूएस-साउथ कोरिया के सीक्रेट वॉर प्लान हैक किया है, इससे आने ना सिर्फ साइबर वर्ल्ड में बल्कि मिलिट्री एक्शन को लेकर भी टेंशन बढ़ने की आशंका है।

किम जोंग उन को मारने का था प्लान

किम जोंग उन को मारने का था प्लान

द चोसुनिल्बो (नॉर्थ कोरिया का अंग्रेजी अखबार) की यह दूसरी स्टोरी मंगलवार को पब्लिश हुई है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग की हत्या का प्लान बनाया था। स्टोरी में कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने प्योंगयाग के साथ जंग की स्थिति में ऑपरेशनल प्‍लान्‍स 5015 चुरा लिए हैं।

साउथ कोरिया पर दूसरी बार साइबर अटैक

साउथ कोरिया पर दूसरी बार साइबर अटैक

इससे पहले साउथ कोरियाई डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद री चोल-ही ने कहा कि हैकर्स ने पिछले सितंबर को साउथ कोरिया के मिलिट्री नेटवर्क में सेंध लगाई थी और 235 गीगाबाइट का संवेदनशील डाटा चोरी कर लिया था। इस बार नॉर्थ कोरिया ने दूसरी बार साइबर अटैक किया है। नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने जिस हरकत को अंजाम दिया है, इससे आने वाले टाइम में कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव जरूर बढ़ेगा। री के अनुसार, इस बार हैकर्स ने करीब 80 प्रतिशत डाटा चोरी कर दिए है।

साइबर वर्ल्ड से लड़ने के लिए नॉर्थ कोरिया के पास है मजबूत यूनिट

साइबर वर्ल्ड से लड़ने के लिए नॉर्थ कोरिया के पास है मजबूत यूनिट

साउथ कोरियाई सरकार के अनुसार, साइबर दुनिया से लड़ने के लिए प्योंगयांग के पास एक 6,800 की मजबूत यूनिट है। सियोल के अनुसार, 2014 से लेकर अब तक कई हाई प्रोफाइल साइबर अटैक को अंजाम दे चुके हैं, जिसमें सोनी पिक्चर्स भी शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई एमपी डेनीयल थॉमस ने केनबरा में कहा कि पिछले 12 महीनों में 47,000 साइबर घटनाएं हुई, जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़ी है।

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच बढ़ेगी टेंशन

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच बढ़ेगी टेंशन

नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने उस वक्त साउथ कोरिया-अमेरिकी सीक्रेट डॉक्यूमेंट को लीक किया है, जब कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव अपने चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे को युद्ध की धमकी दे चुके हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया के साथ सिर्फ एक ही चीज हो सकती है। अपने ट्वीट के जरिए ट्रंप कई बार नॉर्थ कोरिया से लड़ने की बात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+