सड़क पर लोगों के अलावा घूम रहा था एक मगरमच्छ, जब पड़ी नजर तो मच गई अफरा-तफरी
सोचिए त्योहार के दिन आप घूमने निकले हों और मौत से सामना हो जाए। सोच के भी घबराहट होने लगती है न! ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस के दिन हुआ। शाम को परिवार और दोस्तों के संग घूमने निकले लोगों का एक विशाल मगरमच्छ से सामना हुआ।
मेलबर्न। सोचिए त्योहार के दिन आप घूमने निकले हों और मौत से सामना हो जाए। सोच के भी घबराहट होने लगती है न! ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस के दिन हुआ। शाम को परिवार और दोस्तों के संग घूमने निकले लोगों का एक विशाल मगरमच्छ से सामना हुआ। पुलिस अब इस मगरमच्छ के मालिक को ढूंढ रही है जिसने उसे क्रिसमस पर ऐसे खुला छोड़ दिया।

मेलबर्न में जब क्रिसमस की शाम लोग घूमने निकले तो उन्हें सड़क पर एक विशाल मगरमच्छ दिखा। सड़क पर ऐसे खुले घूम रहे मगरमच्छ को देखकर हर कोई सहम गया। मगरमच्छ किसी को अपना शिकार न बना ले, इसलिए सबसे पहले पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मगरमच्छ देखकर वो भी हैरान रह गए।
पुलिस को लगा था कि कोई बड़ा लिजार्ड सड़क पर घूम रहा है लेकिन वो एक फ्रेशवॉटर मगरमच्छ निकला। इसके बाद पुलिस ने फौरन सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलाया और उसकी मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। वैसे मगरमच्छ को पकड़ना इतना आसान नहीं था, क्योंकि वो झाड़ियों में घुसने की कोशिश कर रहा था। मार्क पैली नाम के शख्स ने उसे उसकी पूंछ से धर दबोचा। अब मगरमच्छ को वन्यजीव अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
पुलिस का मानना है कि ये किसी का पालतू मगरमच्छ है। विक्टोरिया में लोगों को 2.5 मीटर तक के मगरमच्छ पालने की आजादी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications