क्रोएशिया के विदेश मंत्री की ये कैसी हरकत! जर्मन मंत्री एनालेना बेयरबॉक को जबरदस्ती चूमा, मचा हंगामा

यूरोपीय संघ की बैठक के दौरान क्रोएशिया के विदेश मंत्री के द्वारा जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक का चुंबन लेने के बाद विवाद मच गया है। भारी आलोचना के बाद क्रोएशियाई विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन ने माफ़ी मांगी है।

क्रोएशियाई मीडिया के अनुसार, रैडमैन ने कहा, "शायद यह एक अजीब क्षण था। अगर किसी ने इसमें कुछ बुरा देखा है, तो जिसने भी इसे इस तरह से लिया, उससे मैं माफी मांगता हूं।"

Annalena Baerbock kissed by Radman

क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान ग्रुप फोटो सेशन के दौरान उन्होंने अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बेयरबॉक को गाल चूमने लगे। इस दौरान बेयरबॉक मूंह घुमाकर इससे बचने की कोशिश करती रही।


रैडमैन की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। जब वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंची हंगामा मच गया। लोगों ने क्रोएशियाई विदेश मंत्री की खूब आलोचना की। नारीवादी समूहों ने क्रोएशियाई मंत्री को खूब बुरा-भला कहा।

शुरुआत में हंगामा मचने पर ग्रलिक रैडमैन ने अपनी हरकत पर पर्दा डालने की कोशिश की और कहा कि मुझे नहीं पता कि समस्या क्या थी... हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। यह एक सहकर्मी के प्रति गर्मजोशी भरा मानवीय दृष्टिकोण है। पता नहीं इसे गलत क्यों लिया जा रहा।

हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी मांग ली। बाद में रैडमैन ने कहा कि उन्हें तुरंत इस बात का एहसास नहीं था कि उन्होंने अत्यधिक मित्रतापूर्ण व्यवहार करके अपने जर्मन समकक्ष को शर्मिंदा किया होगा।

अभी तक जर्मन विदेश मंत्री बेयरबॉक ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि जर्मन मीडिया ने इसे 'किस अटैक' करार दिया है। जर्मन टैब्लॉयड अखबार बिल्ड ने सबसे पहले इस घटना पर रिपोर्ट दी। बिल्ड के अनुसार, बेयरबॉक के करीबी लोगों ने कहा कि यह एक-दूसरे को जल्दी से बधाई देने का एक अजीब प्रयास था।

क्रोएशिया में आलोचकों ने रैडमैन पर जर्मन सरकार के एक शीर्ष अधिकारी को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने और अपने ही देश को शर्मसार करने का आरोप लगाया। 2009 से 2011 तक क्रोएशिया की प्रधानमंत्री रह चुकी जद्रांका कोसोर, ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख इसे एक प्रकार की हिंसा बताया।

क्रोएशिया की स्थानीय आउटलेट्स ने इस घटना को "यौन उत्पीड़न" बताया। प्रमुख क्रोएशियाई महिला अधिकार कार्यकर्ता राडा बोरिक ने मंत्री के कदम को अनुचित' बताया और कहा कि 'हार्दिक अभिवादन' केवल उन लोगों के बीच होना चाहिए, जिनके रिश्ते चुंबन की अनुमति देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+