रेप आरोपों से घिरे रोनाल्डो को पुर्तगाल टीम में जगह नहीं

नई दिल्ली। रेप के आरोपों से घिरे स्टार फुटबॉल खिलाड़ी को स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए पुर्तगाल टीम में जगह नहीं मिली है। इससे पहले सितंबर में भी रोनाल्डो को टीम में नहीं चुना गया था। अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाया है। हालांकि रोनाल्डो ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है।

Cristiano Ronaldo left off Portugal squad

रोनाल्डो पर महिला ने आरोप लगाया है कि 2009 में रोनाल्डो ने उनके साथ दुष्कर्म किया था कैथरीन मेयोर्गा ने दावा किया है कि रोनाल्डो ने लॉस वेगास के एक होटल के कमरे में उनके साथ रेप किया था। पुलिस ने इस साल सितंबर में इस मामले को फिर से खोल दिया है।

बुधवार को रोनाल्डो ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि मेरे ऊपर लगे रेप के आरोपों को मैं नकारता हूं। रेप एक अपराध है और इसकी समाज में कोई जगह नहीं है। मैं भी इस बात में विश्वास रखता हूं और मैं इन आरोपों से अपना नाम हटाने को उत्सुक हूं। मीडिया में मुझे लेकर जो भी बातें सामने आ रही हैं वह कुछ लोग मेरे नाम सहारा लेकर खुद को प्रमोट करने के मकसद से कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है जांच में सच सामने आएगा। मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+