गर्भवती गर्लफ्रेंड को छोड़ मॉडल के साथ 'गंदी बात' कर रहा था दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉलर

नई दिल्‍ली। दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो खेल से ज्‍यादा अपने लव अफेयर और पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। कई सुपर मॉडलों से उनके संबंध रह चुके हैं। हाल ही में एक मॉडल ने रोनाल्‍डो पर अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप लगाया है। अंग्रेजी अखबार द सन के मुताबिक मॉडल का नाम नताशा रोड्रिगेज है और उसने रोनाल्‍डो पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्‍होंने मुझे मैसेज कर 'गंदी बात' कही थी। नताश के मुताबिक रोनाल्‍डो ने मैसेज में लिखा था कि ''मुझे तुम्‍हारा बम (कुल्‍हा) बहुत पसंद है और मैं इसे बिना कपड़ों के देखना चाहता हूं।'' इतना ही नहीं नताश ने रोनाल्‍डो संग शारीरिक संबंध बनाने की भी बात कही है।

मैं और रोनाल्‍डो इसी साल हमबिस्‍तर हुए

मैं और रोनाल्‍डो इसी साल हमबिस्‍तर हुए

मॉडल नताशा ने आरोप लगाया है कि इसी साल रोनाल्‍डो उसके साथ हमबिस्‍तर हुए थे। ये वो समय था जब रोनाल्‍डो अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ संबंध में आए थे। नताश ने कहा कि मुझे मालूम था कि रोनाल्‍डो की गर्लफ्रेंड है उसके बावजूद भी हम अच्‍छे दोस्‍त बन गए। नताश ने बताया कि हम दोनों के रिश्ते में भरोसा था। वह बहुत अच्छे इंसान थे, काफी दिनों तक उनसे बात करने के बाद मुझे ये एहसास हुआ।

रोनाल्‍डो के साथ वो रात काफी स्‍पेशल था

रोनाल्‍डो के साथ वो रात काफी स्‍पेशल था

नताश ने बताया कि उनके (रोनाल्‍डो) साथ बिताया गया वो रात काफी स्पेशल था। लेकिन इसके बाद मैंने रोनाल्डो से कहा कि मैं एक पुर्तगाली रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हूं। लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया और मुझे ब्लॉक कर दिया।" नताशा आगे कहती हैं, "अब मुझे एहसास हो रहा है कि रोनाल्डो ने मुझसे सिर्फ जिस्मानी संबंध बनाने के लिए इस्तेमाल किया। लेकिन इस बात का पछतावा नहीं है मुझे क्योंकि उनसे साथ बिताये वो लम्हें बेहद सुखद थे।"

पिछले महीने ही रोनाल्‍डो को मिला फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड

पिछले महीने ही रोनाल्‍डो को मिला फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड

उल्‍लेखनीय है कि अभी पिछले महीने ही रोनाल्डो को फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया है। रोनाल्डो पिछले 16 महीनों से जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस वक्त जॉर्जीना आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही रोनाल्डो के बच्चे की मां बन सकती हैं। लेकिन, चौंकाने वाली खबर ये हैं कि नताशा भी इस वक्त आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं। रोनाल्डो से उसकी मुलाक़ात भी मार्च में हुई थी, इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह रोनाल्डो के बच्चे की मां बनने वाली है।

पहले भी कई मॉडल्‍स के साथ रहे हैं रोनाल्‍डो के सबंध

पहले भी कई मॉडल्‍स के साथ रहे हैं रोनाल्‍डो के सबंध

जॉर्जिना रोड्रिगेज पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब रोनाल्डो का नाम उनसे जोड़ा गया। इसके बाद से यह कपल लगातार साथ दिखाई देता है। रोनाल्डो की इनसे पहले भी कई गर्लफ्रेंड रहीं। रूसी ऐक्ट्रेस और मॉडल इरिना शायक के साथ तो कई सालों तक रोनाल्डो रिलेशनशिप में रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+