कोरोना प्रतिबंधों में छूट देने के बाद भी बीजिंग में छाया रहा सन्नाटा, घर से बाहर निकलने से बच रहे लोग

बीजिंग के सबसे अधिक आबादी वाले जिले चाओयांग में मॉल में सन्नाटा छाया हुआ है। हालांकि दवाइयों की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Covid cases in China

Image: PTI

Recommended Video

    Coronavirus In China: China में फिर कहर बरपा रहा Covid19, दवाओं की हुई किल्लत | वनइंडिया हिंदी *News

    चीन में छूट के बाद एक बार फिर से कोरोना के नए मामले अचानक बढ़ने शुरू हो गए हैं। दरअसल सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लोगों के गुस्से और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चीन ने तीन साल बाद प्रतिबंधों में ढील देने का ऐलान किया था। चीनी सरकार ने बुधवार को अधिकांश सख्त प्रतिबंधों को हटा दिया था। लेकिन सरकार के इस फैसले का उल्टा असर हो गया है। चीन में शुक्रवार को कोरोनो के 13,585 नए मामले मिले थे। कोरोना के मामले फिर से बढ़ जाने कारण अब चीनी कम्यूनिस्ट सरकार को एक बार फिर से सख्ती बरतनी पड़ रही है और वह फिर से लॉकडाउन को लागू करने पर विचार कर रही है।

    कई दुकानें रही बंद

    वहीं, अचानक एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ जाने से एक बड़ी आबादी में भी भीड़ को लेकर डर बैठ गया है। चीन की राजधानी बीजिंग में दुकानों के लिए रविवार एक सामान्य कारोबारी दिन होता है और यह आमतौर पर हलचल भरा होता है, विशेष रूप से बुटीक और कैफे में लोगों की काफी भीड़ होती है। लेकिन कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के चलते लोग डरने लगे हैं और खुद से कारोबार समेटने लगे हैं। बीजिंग के सबसे अधिक आबादी वाले जिले चाओयांग में मॉल में सन्नाटा छाया हुआ है। हालांकि दवाइयों की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जो दुकाने खुली भी है तो वो लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल हो रही हैं।

    हल्के लक्षण वाले लोगों को घरों में रहने का निर्देश

    वहीं कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि अब बीजिंग में कोविड परीक्षण की जरूरत कम है। हल्के या बिना किसी लक्षण वाले लोगों को घरों पर क्वारंटाइन करने का आदेश दिया गया है। कैपिटल इकोनॉमिक्स के अनुसार, चीन की अर्थव्यवस्था 2023 की पहली तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 1.6% और दूसरी में 4.9% बढ़ सकती है। महामारी विज्ञानी झोंग ने भी कहा कि सामान्य स्थिति में लौटने में कुछ महीने लगेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का उद्देशय विशेष रूप से दवाओं और एंटीजन किट जैसी वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+