कोरोना का कहर, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1500 लोगों की मौत
वॉशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस का तांडव लगातार अमेरिका में जारी है, कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1500 लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा को बताए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक मरने वालों आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया है। कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष पर बना हुआ है। उसने स्पेन और इटली को पीछे कर दिया है, पूरे विश्व में इस वाययरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 16 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 48 लाख को पार कर गई है। जबकि 18 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

तो इसी बीच कोरोना वायरस संकट के दौर में अमेरिका लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निशाना साध रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप WHO की क्षमता और विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने WHO को अमेरिका द्वारा दी जाने वाली फंडिंग को रोकने की बात कही थी लेकिन अब उन्होंने WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस गेब्रिसस को एक पत्र लिखकर साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर 30 दिन के भीतर WHO अहम ठोस सुधार नहीं करता है तो वह अमेरिका द्वारा WHO को दी जाने वाली फंडिंग को हमेशा के लिए रोक देंगे। फिललहाल अमेरिका ने फंडिंग को अस्थायी रूप से फ्रीज कर रखा है। ट्रंप ने कहा कि अगर 30 दिन के भीतर कुछ ठोस सुधार नहीं हुआ तो वह WHO में अमेरिका की सदस्यता पर भी पुनर्विचार करेंगे।
भारत में भी बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज
आगर भारत की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले महज 24 घंटों के दौरान 4970 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 101139 हो गई है। कोरोना वायरस पिछले 24 घंटों में 134 लोगों की जान भी ले चुका है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3163 हो गया है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देश में लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से 31 मई तक के लिए लागू किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications