कोरोना का तांडव जारी, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1255 लोगों की मौत

वॉशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस का तांडव लगातार अमेरिका में जारी है, कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1255 लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा को बताए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक मरने वालों आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया है। कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष है।

कोरोना से अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1255 लोगों की मौत

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस बयान से सबको चौंका दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा होना सम्मान की बात है क्योंकि इससे पता चलता है कि कोरोना वायरस को लेकर की जा रही हमारी टेस्टिंग दूसरों से बेहतर है, मैं इसे सम्मान के तमगे की तरह देखता हूं। दरअसल, अपने बयान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह साबित करना चाहते थे कि उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी कार्रवाई करते हुए टेस्टिंग को बड़े स्तर तक ले गए हैं।

पूरी दुनिया में 51 लाख से अधिक कोरोना की चपेट में

तो वहीं वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त पूरी दुनिया में 51 लाख से अधिक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5,082,661 हो चुकी है और इस महामारी से अब तक 3,29,768 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से न सिर्फ लोगों की मौतें हो रही हैं, बल्कि इसकी वजह से काफी लोग दो वक्त की रोटी के मोहताज हो गए हैं क्योंकि कोरोना की वजह से भारत समेत विश्व के कई देशों में लॉकडाउन है, जिसके कारण लोगों के सामने पेट पालने की समस्या पैदा हो गई है।

WHO पर ट्रंप का निशाना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप WHO की क्षमता और विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने WHO को अमेरिका द्वारा दी जाने वाली फंडिंग को रोकने की बात कही थी लेकिन अब उन्होंने WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस गेब्रिसस को एक पत्र लिखकर साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर 30 दिन के भीतर WHO अहम ठोस सुधार नहीं करता है तो वह अमेरिका द्वारा WHO को दी जाने वाली फंडिंग को हमेशा के लिए रोक देंगे।

अमेरिका ने रूस को वेंटिलेटर भेजे

तो वहीं अमेरिका ने रूस को वेंटिलेटर भेजे हैं, उसकी चिकित्सा सहायता के रूप में भेजे गए 50 वेंटिलेटर की खेप रूस पहुंच गई है। बता दें कि अमेरिका 100 फीसदी अपने खर्च पर ऐसे करीब 200 वेंटिलेटर देगा, जिनकी लागत करीब 56 लाख रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+