16 साल की लड़की को चाचा से हुआ इश्क, कोर्ट ने दी शारीरिक संबंधों को मंजूरी
करीब 14 साल की उम्र में अपने 48 वर्षीय चाचा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लड़की पिछले साल पुलिस के डर से उसके साथ भाग गई थी।
बर्लिन। स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की के उसके चाचा के साथ शारीरिक संबंधों को जर्मनी की एक अदालत ने मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि दोनों को साथ रहने का अधिकार है।

डेली मेल के मुताबिक, ब्रैंडनबर्ग में रहने वाली लड़की करीब 14 साल की उम्र में अपने 48 वर्षीय चाचा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लड़की पिछले साल पुलिस के डर से उसके साथ भाग गई थी। कोर्ट ने कहा कि चाचा के साथ रहने का फैसला लड़की पर है। अगर वह रहना चाहती है तो उन्हें अलग नहीं किया जा सकता।
पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने चाचा के साथ पिछले साल तब भाग गई थी, जब उनके संबंधों से परेशान होकर उसके माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। जर्मनी वापस लौटने पर भी उसने चाचा के साथ रोमांस खत्म करने से इनकार कर दिया।
लड़की के माता-पिता ने उसे चाचा से अलग करने की कोशिश में कई बार मनोचिकित्सक के पास भी भेजा लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार लड़की ने कानूनी रास्ता अपनाया और कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने उसे चाचा के साथ रहने की इजाजत दे दी।
कोर्ट ने कहा कि यह जरूरी था कि गुपचुप तरीके से चल रही प्रेम कहानी सबसे सामने आए। लेकिन प्यार में पाबंदी लगाकर बच्चों की अच्छाई से खिलवाड़ सही नहीं है। लड़की ने कोर्ट को बताया कि चाचा के साथ उसकी रिलेशनशिप काफी बेहतर है और वह उसके साथ खुश है। जर्मनी में शारीरिक संबंध बनाने की सहमति की उम्र सीमा 14 साल है।












Click it and Unblock the Notifications