प्रोटेस्ट करने पहुंचीं दो लड़कियों ने पुल पर आपस में की शादी और फिर...
लंदन। जलवायु परिवर्तन पर विरोध प्रदर्शन के लिए रविवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर जब हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुई थी। इस प्रदर्शन के दौरान एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। टेम्स नदी के तट पर दो लड़कियों ने आपस में शादी रचाई। क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट तमसिन ओमोंड और मेलिसा ने हजारों लोगों के सामने अपनी अनोखी शादी रचाई। इस दौरान वहां मौजूग सैकड़ों लोगों ने इस प्यारे जोड़े का आशीर्वाद दिया।

हजारों लोगों के सामने लड़कियों ने आपस में रचाई शादी
क्लाइमेट चेंज पर लंदन में कल शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर शुरू हुए दो हफ्ते के प्रदर्शन का हिस्सा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस प्रदर्शन का क़र्डिनेशन एक्सटिंशन रेबेलियन नामक ग्रुप कर रहा है। इसी के समर्थन में कल वेस्टमिंस्टर ब्रिज हजारों लोग इकट्ठा हुए। अक्सर ट्रैफिक से भरा रहने वाले इस पुल पर दो लड़कियों में एक ने शादी के लिए दूसरी लड़की को प्रपोज कर दिया।

एक महिला ने पादरी की भूमिका निभाई
मेलिसा और तमसीन को हजारों इको वैरियर्स ने जमकर चियर्स किया और उनके उपर गुलाबी फूल बरसाए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि समारोह आधिकारिक था या नहीं क्योंकि पुल शादियों की मेजबानी के लिए लाइसेंस नहीं देता है। पुल पर इस प्यारे कपल ने एक दूसरे को अगुंठिया पहनाई। इस दौरान वहां पर एक महिला ने पादरी की भूमिका निभाई।

280 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया
ब्रिटेन में पुलिस ने पर्यावरण संकट को लेकर विरोध करने वाले पर्यावरण समूह ‘एक्सटिंक्शन रिबेलियन' के व्यापक प्रदर्शन के पहले दिन 280 लोगों को सेंट्रल लंदन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पर्यावरण संकट को लेकर प्रदर्शन करने वाले एक्सटिंक्शन रिबेलियन के 280 कार्यकर्ताओं को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस बीच एक्सटिंक्शन रिबेलियन ने कहा है कि पर्यावरण संकट को लेकर दो सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन चलेगा।जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग के साथ सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है।
फोटो साभार: Social Media












Click it and Unblock the Notifications