Moderna vaccine को अमेरिका में मिली मंजूरी, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कही ये बात

Moderna vaccine को अमेरिका में मिली मंजूरी, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कही ये बात

US authorizes Moderna Coronavirus vaccine for emergency use: संयुक्त राज्य अमेरिका ने मॉडर्ना (Moderna vaccine) कोरोना वायरस वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को कुछ दिनों पहले ही एडवाइजरी पैनल ने Moderna की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी देने की सिफारिश की थी। फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन चीफ स्टीफन हैन ने कहा, कोविड-19 की रोकथाम के लिए अब दो टीकों की उपलब्धता के साथ,FDA ने इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Recommended Video

    Coronavirus Update: Modera Vaccine को America में आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    moderna vaccine

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मौके पर ट्वीट कर बधाई दी है। डोनाल्ड्र ट्रंप ने ट्वीट किया है, 'बधाई, मॉडर्ना वैक्सीन अब उपलब्ध है!' डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी हाल ही में Moderna वैक्सीन को लेकर ट्वीट किया था।

    अगले हफ्ते वैक्सीन वितरण हो सकता है शुरू

    हालांकि FDA ने इमर्जेंसी इस्तेमाल की इजाजत तो दी है लेकिन फिलहाल ये नहीं बताया है कि इसे कब से बांटा जाएगा। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके वितरण का काम आने वाले अगले हफ्ते में शुरू कर दिया जाएगा। अमेरिका में इससे पहले ही Pfizer की वैक्सीन देने का काम शुरू किया जा चुका है। अब Moderna को मंजूरी मिलने के बाद ये वैक्सीन वाली दूसरी अमेरिकी कंपनी बन गई है।

    हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट कर कहा था कि Moderna की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है और इसे ही जल्द ही बांटने का भी काम शुरू कर दिया जाएगा।

    94.1 फीसदी असरदार है Moderna की वैक्सीन

    बता दें कि एफडीए की समीक्षा में ये पाया गया है कि Moderna की वैक्सीन 30 हजार लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल के दौरान 94.1 फीसदी असरदार रहा है। हालांकि उन्होंने इसके साइड इफेक्ट कर तौर पर कहा है कि वैक्सीन लगने के बाद लोगों में बुखार, सिरदर्द और थकान की समस्या आ सकती है। लेकिन ये खतरनाक नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+