कोरोना: रूस ने मॉस्को में वैक्सीनेशन शुरू किया

वैक्सीन पहले पाने के लिए रूस में हज़ारों लोगों ने अपना पंजीयन कराया है
EPA
वैक्सीन पहले पाने के लिए रूस में हज़ारों लोगों ने अपना पंजीयन कराया है

रूस राजधानी मॉस्को में क्लिनिक्स के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू कर रहा है. इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे अधिक ख़तरा है.

वैक्सीनेशन के लिए रूस अपनी स्पूतनिक 5 वैक्सीन इस्तेमाल कर रहा है जिसे इस वर्ष अगस्त में रजिस्टर्ड कराया गया था.

इस वैक्सीन को विकसित करने वालों का कहना है कि ये वैक्सीन 95 प्रतिशत प्रभावी है और इसका कोई बड़ा साइड इफेक्ट भी नहीं है. हालांकि बड़े पैमाने पर इसका ट्रायल अभी भी जारी है.

कोरोना वायरस वैक्सीन
Getty Images
कोरोना वायरस वैक्सीन

वैक्सीन पहले पाने के लिए रूस में हज़ारों लोगों ने अपना पंजीयन कराया है, लेकिन अभी ये साफ़ नहीं है कि रूस इस वैक्सीन को कितनी मात्रा में बना पाएगा.

उम्मीद जताई गई है कि इस साल के आख़िर तक वैक्सीन के 20 लाख डोज़ तैयार कर लिए जाएंगे.

अस्पताल की कतार में खड़े लोग
Getty Images
अस्पताल की कतार में खड़े लोग

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबेएनिन का कहना है कि 1.3 करोड़ आबादी वाले शहर में पहले उन लोगों को वैक्सीन मिलेगी जो सामाजिक कार्यों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं में काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि जैसे जैसे वैक्सीन उपलब्ध होती जाएगी, वैक्सीनेशन के लिए लोगों की सूची लंबी होती जाएगी.

रूस में मॉस्को, कोरोना महामारी का केंद्र रहा है जहां हर दिन संक्रमण के हज़ारों मामले सामने आ रहे हैं. मॉस्को में कोरोना वायरस की वजह से हर दिन दर्ज़नों लोग दम तोड़ रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+