अमेरिका में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, दो महीने बाद एक दिन में सर्वाधिक नए केस दर्ज
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। खुद वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। महामारी के फैलाव पर काबू पाने के लिए अमरिकी सरकार ने कई बड़े कदम उठाए लेकिन उसका कुछ असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। अमेरिका में लगभग 2 महीनों बाद फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है, शुक्रवार को सर्वाधिक कोविड-19 के दैनिक मामले सामने आए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे देश में महामारी को लेकर एक नया भय फैल गया है। इस बीच देशव्यापी केस काउंट में गत शुक्रवार दर्ज किए गए दैनिक मामले पिछले दो महीने में सबसे अधिक दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को रिपोर्ट किए गए कोरोना वायरस के 54,441 सकारात्मक मामले थे, जो 14 अगस्त के बाद से एक दिन में दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार 14 अगस्त को 64,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होते ही अमेरिका में लॉन्च हुआ न्यूक्लियर 'डूम्सडे प्लान'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई के बाद से दैनिक मामलों में दर्ज किए जाने वाले नए संक्रमित केसों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई थी। इस दिन 77,362 सकारात्मक कोरोना संक्रमित मिले थे। इस बीच, हाल के हफ्तों में मौतें अपेक्षाकृत स्थिर रही हैं, क्योंकि जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में साप्ताहिक औसत थोड़ा कम हो गया। फिर भी शुक्रवार को COVID-19 से 906 अमेरिकियों को कोरोना के चलते मृत घोषित किया गया। शुक्रवार की देर रात के माध्यम से जॉन्स हॉपकिन्स के डेटा के अनुसार अमेरिका के चार राज्यों- केंटकी, मोंटाना, नेब्रास्का और विस्कॉन्सिन में एक सप्ताह में नए मामलों का रिकॉर्ड बनाया जबकि नॉर्थ डकोटा में एक सप्ताह में रिकॉर्ड संख्या में मौतें हुईं।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications