Coronavirus: चीन में हालात हुए बदतर, श्मशान घाट पर शवों को जलाने के लिए लंबी कतारें
चीन में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, आलम यह है कि श्मशान घाट पर शवों को जलाने के लिए लोगों की लंबी कतार है, लोगों को घंटो अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

Coronavirus: पड़ोसी देश चीन में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। जिस तरह से बड़ी संख्या में लोग कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं उसकी वजह से दुनियाभर की चिंता बढ़ गई है। चीन में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, पूरे देश में हालात बेकाबू हो रहे हैं और अब अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट भी सामने आ रही हैं जिसमे लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि उन्हें अपने परिजनों और करीबियों के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर जगह नहीं मिल रही है।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि चीन की स्टेट मीडिया जानबूझकर श्मशान घाट की हालत को नहीं दिखा रही है, किस तरह से यहां लोगों की भारी भीड़ जमा है, उसे स्टेट मीडिया नजरअंदाज कर रहा है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि कुछ ही लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक ट्विटर यूजर जिसका नाम बायरोन वैन है, उन्होंने दावा किया है कि 22 दिसंबर को बीकिंग कम्युनिटी न्यूजपेपर तोंगझू ने रिपोर्ट किया था कि यहां पर श्मशान घाट अपने चरम पर पहुंच गया है। यहां पर हर रोज 40 शवों का अंतिम संस्कार होता था, लेकिन अब यहां पर हर रोज 140-150 शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
जिस तरह से चीन में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं उसे देखते हुए भारत में भी सरकार ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखें। बाहर से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैंडम चेकिंग शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications