Coronavirus: रूसी कंपनी स्पुतनिक वी वैक्सीन 91.4 फीसदी प्रभावी
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है। रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी की प्रभावकारिता 91.4 फीसदी सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह आंकड़ा वैक्सीन की पहली खुराक देने के 21 दिन बाद के डाटा के फाइनल कंट्रोल प्वाइंट एनालिसिस पर आधारित है।

डेटा का यह विश्लेषण 22714 वॉलंटियर पर किया गया, जिन्हें स्पुतनिक-वी की पहली और दूसरी खुराक दी गई थी। स्पुतनिक-वी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार तीसरे और अंतिम डेटा विश्लेषण में वैक्सीन को एडवांस तौर पर 90% से अधिक प्रभावी पाया गया।
आपको बता दें कि स्पुतनिक-वी के प्रभावी होने की यह खबर ऐसे समय आई है जब इसका उत्पादन भारत में शुरू किए जाने की चर्चा चल रही है। वैक्सीन स्पुतनिक-वी के लिए भारत की दवा कंपनी हेटरो ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) से करार किया है। बताया जा रहा है कि भारत में हर वर्ष वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications