इंडोनेशिया में डेल्टा वायरस का कहर, लगातार दूसरे दिन 40 हजार नए संक्रमित

जकार्ता, 14 जुलाई: बीते काफी दिनों से कोरोना को लेकर भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। अब इंडोनेशिया में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इंडोनेशिया में बीते दो दिनों में लगातार 40,000 से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ये इस समय भारत में आ रहे नए मामलों से ज्यादा हैं। ऐसे में इंडोनेशिया कोरोना महामारी का नया केंद्र बन रहा है। देश के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोन के डेल्टा वेरिएंट को तेजी से बढ़े नए मामलों के लिए जिम्मेदार बताया है।

Recommended Video

    Delta Variant के मामले में India को पछाड़ Asia में नंबर-1 बना Indonesia | वनइंडिया हिंदी
    इंडोनेशिया में भारत से ज्यादा नए केस

    इंडोनेशिया में भारत से ज्यादा नए केस

    भारत में कोरोना के नए मामले अब 40 हजार के नीचे आ गए हैं तो इंडोनेशिया में ये 45 हजार के पार जा पहुंचे हैं। इंडोनेशिया में मंगलवार को कोरोना वायरस के 47,899 नए मामले सामने आए। वहीं सोमवार को देश में कोरोना के 40,427 नए मरीज मिले थे। जबकि भारत में मंगलवार को 31 हजार नए केस मिले हैं। इंडोनेशिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि डेल्‍टा वेरिएंट जावा की घनी की आबादीमें बहुत तेजी से फैला है और अब ये जावा से बाहर भी फैलने लगा है।

    इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

    इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

    इंडोनेशिया के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बूदी सादिकीन ने बताया है कि कहा क डेल्‍टा वेरिएंट के चलते कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत ज्‍यादा तेजी से बढ़े हैं। उनका कहना है कि डेल्‍टा वेरिएंट जावा से लामपुंग, पूर्वी कालीमांतन, दक्षिणी सुमात्रा में फैल रहा है। जिसके चलते चिंता बढ़ी है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देश के कुछ शहरों में स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराती दिख रही हैं। हालांकि सादिकीन ने कहा कि अभी अस्‍पतालों में काफी बेड खाली हैं और ऑक्सीजन का भी इंतजाम किया जा रहा हैस ऐसे में लोग परेशान ना हों।

    तेजी से बढ़े हैं एक्टिव केस

    तेजी से बढ़े हैं एक्टिव केस

    इंडोनेशिया में कोरोना के कुल मामले 26 लाख से ज्यादा हैं। जिसमें 4 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। हाल के दिनों में देश में एक्टिव केस बढ़े हैं। वहीं 68 हजार से ज्यादा जानें कोरोना से गई हैं। भारत की बात की जाए तो भारत में तीन करोड़ से ज्यादा मामले हैं और चार लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हुई हैं। हालांकि अब कोरोना के एक्टिव केस भारत में 4 लाख से कुछ ही ज्यादा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+