Coronavirus: दुनिया में पहली बार एक दिन में सामने आए 3.50 लाख से अधिक नए केस, इतनों की हुई मौत

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के प्रकोप पहले की तरह ही जारी है, अब तक महामारी से 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, संक्रमितों की संख्या 3.70 करोड़ के करीब पहुुंच गई है। फिलहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी होती नजर नहीं आ रही है, शनिवार को पिछले 24 घंटे में दुनियाभर से 3,50,766 लाख कोरोना के नए केस सामने आए। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में सबसे अधिक मामले आठ अक्टूबर को सामने आए थे। कोनोना प्रभावित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर और भारत दूसरे नंबर पर है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update : पहली बार एक दिन में सामने आए 3.50 लाख से ज्यादा केस | वनइंडिया हिंदी
      Coronavirus Daily Covid Cases Worldwide Hit Record 350000

      विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में रिकॉर्ड 3,50,000 नए दैनिक कोरोना वायरस मामलों की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इतने ही समय में 5,808 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। सामने आए नए मामलों में सबसे अधिक यूरोप से 1,09,000 से अधिक मामले शामिल हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रकोप हर सप्ताह दोगुना हो रहा है। बढ़ते मामलों के कारण स्पेन ने मैड्रिड में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी वहीं, फ्रांसीसी अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी होने लगी है।

      यह भी पढ़ें: चीन का नया दावा- 'पिछले साल ही दुनिया में फैल गया था कोरोना, सबसे पहले हमने किया रिपोर्ट'

      बता दें कि दुनियाभर में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 60 लाख से अधिक है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 36.8 मिलियन के करीब है, जबकि 10,66,800 से अधिक मौतें हो गई हैं। शनिवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 3,67,91,842 थी और मृत्यु दर बढ़कर 10,66,861 हो गई। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है जहां क्रमशः 76,60,123 और 2,13,588 मामले दर्ज किए गए हैं। 69,06,151 संक्रमित मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर आता है, यहां अब तक महामारी से 1,06,490 लोगों की मौत हो गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+