Corona Delta Variant: कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की चीन में हुई एंट्री, चीन ने उठाए सख्त कदम
Delta Variant: कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की चीन में हुई एंट्री, चीन ने उठाए सख्त कदम
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी भी नहीं थी कि वायरस के नए वैरिएंड ने दस्तक देकर चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट (Covid 19 Delta Variant) के मामलों में उछाल आया है। ये उछाल वैश्विक स्तर पर देखने को मिले है। वहीं चीन में भी कोरोना वैरिएंड को मामलों में तेजी लौट आई है। उत्तरी चीनी शहर नानजिंग में एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। कोरोना के डेल्टा वेरिएंड की दस्तक के चीन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
Recommended Video

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने नानजिंग शहर में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। चीन ने कोरोना के डेल्टा वेरिएंड से निपटने के लिए किसी भी लापरवाही की गुजाइश न होने की हिदायत दे दी है। दरअसल पिछले 24 घंटों में शहर में डेल्टा वेरिएंड के 31 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद चीन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि कोरोना का ये डेल्टा वेरिएंड पुराने कोरोना वेरियंट्स से काफी खतरनाक और जानलेवा है। वहीं जानकारों का कहना है कि कोरोना का ये वेरिएंड्स तेजी से फैसला है। चीन ने पहले ये इसे रोकने के लिए सख्त नियम बना रखे हैं। एयरपोर्ट्स पर जांच, क्वारंटाइन जैसी सख्ती के बावजूद चीन में आस पास के क्षेत्रों में दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं । चीन में इसकी शुरुआत 9 एयरपोर्ट सफाईकर्मी से हुई, जिसके बाद इसकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को चीन में इसके 200 नए मामले आ चुके थे। नानजिंग शहर में एक साथ में 18 नए मामले सामने आने के बाद यहां के रिहाशयी इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया, लेकिन बावजूद इसके यहां तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications