'भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश', रूसी राष्ट्रपति का पश्चिमी देशों पर हमला, PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो पश्चिमी देशों का अनुसरण करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, वे लोग हर उस व्यक्ति को दुश्मन की तरह देखते हैं।
जैसे उन्होंने भारत के साथ करने की कोशिश की है। हम सभी इसे अच्छी तरह से समझते हैं। अब भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हम एशिया की स्थिति को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि भारतीय नेतृत्व खुद से चलता है। भारतीय नेतृत्व राष्ट्रीय हितों को तवज्जो देता है। वे प्रयास करते हैं, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं। वे अरब को दुश्मन के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वे सावधान हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून को वर्तमान जरूरतों और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार बदलना चाहिए। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ता है। भारत अपनी 1.5 अरब वाली आबादी और सात प्रतिशत से अधिक जीडीपी वृद्धि के साथ वैश्विक मुद्दों को हल करने का असली हकदार है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। भारत उनके नेतृत्व में विकास में काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की भी उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं।












Click it and Unblock the Notifications