भारत-पाक तनाव पर केरी ने की नवाज से बात

वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के समय में बढ़ते तनाव से चितित अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने तनाव कम करने की दिशा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की, साथ ही नवाज द्वारा हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई बात की प्रशंसा की।

john kerry

केरी ने मंगलवार को टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा कि म्यांमार में उग्रवादियों के खिलाफ भारत की सíजकल कार्रवाई को लेकर नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच शुरू हुआ तनाव सभी के लिए बेहद चिता की बात है। फ्रांस में दो सप्ताह पहले साइकिल चलाने के दौरान 71 वर्षीय केरी के दाएं जांघ की हड्डी टूट गई थी और उनकी बोस्टन के अस्पताल में सर्जरी हुई थी। उन्होंने विदेश मंत्रालय के नियमित प्रेस वार्ता में अचानक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

विदेश मंत्री ने कहा, "नवाज बेहद स्पष्टवादी हैं। इससे ज्यादा वह और प्रत्यक्ष कुछ कह ही नहीं सकते थे। उन्होंने हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा, "और हम अगले दिन और सप्ताहों में दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए साथ काम करने को लेकर कुछ विचार का स्वागत करते हैं।

केरी मंगलवार को वाशिंगटन जाने वाले थे, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे मोदी या फिर किसी भारतीय अधिकारियों से बातचीत करने वाले हैं या नहीं। विभाग के नए प्रवक्ता जॉन किर्बी का परिचय देने के बाद केरी ने मीडियाकर्मियों को सुबह नवाज से भारत तथा पाकिस्तान के तनाव को कम करने को लेकर हुई बातचीत के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि वह चाइना फॉर द सिक्युरिटी एंड इकॉनॉमिक डायलॉग पर कुछ दिनों तक वक्त देने के बाद वियना में वार्ता के लिए जाएंगे, जिसके बारे में यह माना जा रहा है कि यह ईरान परमाणु वार्ता के संबंध में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+