'ब्रिटेन को अपनी कॉलोनी बना ले भारत', UK संकट पर कॉमेडियन Trevor Noah का वीडियो वायरल
गलत आर्थिक फैसलों की वजह से लिज ट्रस की काफी आलोचना हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Trevor Noah viral Video on UK Political Crisis: गुरुवार को प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन की राजनीति में फिर से उथल-पुथल मच गया है। महज 45 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के बाद लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पगद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही उनके नाम सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। लिज ट्रस ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लिया था, जिन्हें 3 महीने पहले अपने एक सहयोगी के स्कैंडल में शामिल होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसे में राजनीतिक संकट से जूझ रहे ब्रिटेन को लेकर दक्षिण अफ्रीका के मशहूर कॉमेडियन ट्रेवर नूह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ब्रिटेन का मजाक उड़ा रहे हैं।

ट्रेवर नोह का वीडियो वायरल
ट्रेवर नोह दुनिया के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन माने जाते हैं और उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो ब्रिटेन का मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो में ट्रेवर नोह यह कहते हुए दिख रहे हैं, कि भारत, जो एक पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश था, उसे ब्रिटेन से दूर हो जाना चाहिए, क्योंकि उसे उपनिवेश बनाकर अब ब्रिटेन गहरे संकट में फंस गया है। हालांकि, ये वीडियो क्लिप साल 2019 का है, जब ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने की कोशिश में संकट में फंस गया था, लेकिन इस वीडियो क्लिप की प्रासंगिकता आज भी उतना ही महत्व रखता है। वीडियो में ट्रेवर नोह कहते हैं, कि "इस समय ब्रिटेन में चीजें इतनी खराब हैं, कि मुझे लगता है कि उनके पुराने उपनिवेशों में से एक को ब्रिटेन को अपना उपनिवेश बना लेना चाहिए।"
ब्रिटेन का उड़ाया मजाक
वीडियो में ट्रेवर नोह आगे कह रहे हैं, कि ब्रिटेन की स्थिति अभी ऐसी हो गई है, कि इसके पुराने उपनिवेशों में से एक को आना चाहिए और ब्रिटेन को अपना उपनिवेश बना लेना चाहिए। जैसे, भारतो को अभी इंग्लैंड आना चाहिए और कहना चाहिए, "देखिए, हमें ऐसा करने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन आप लोगों को पता ही नहीं है, कि सरकार कैसे चलना है। हमें अब इन चीजों को ठीक करना होगा, हमें इन तमाम चीजों को ठीक करना ही होगा।" ट्रेवर नोह का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं और ब्रिटेन का मजाक उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि, गलत आर्थिक फैसलों की वजह से लिज ट्रस की काफी आलोचना हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications