'ट्विटर कभी नहीं मरेगा', को-फाउंडर-पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने कही बड़ी बात
Twitter co-founder Jack Dorsey: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद लगातार चर्चाओं में हैं। पहले जहां उन्होंने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन का प्लान जारी किया तो दूसरी तरफ कंपनी से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिस पर ट्विटर के को-फाउंडर और उसके पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। वहीं अब उन्होंने Twitter के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही है।

पिछले हफ्ते ट्विटर से बड़े लेवर पर कर्मचारियों की छंटनी के बाद अपने हालिया ट्वीट में डोर्सी ने हजारों लोगों की नौकरी खोने का दोष लेते हुए कहा था कि, "मैंने कंपनी का आकार बहुत तेजी से बढ़ाया। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।" वहीं अब डोर्सी और मस्क ट्विटर पर उन बदलावों पर बहस कर रहे हैं जो वर्तमान सीईओ ला रहे हैं। ऐसे में एक अन्य ट्वीट का जवाब देते हुए डोर्सी ने कहा कि उनका मानना है कि ट्विटर 'कभी नहीं मरेगा'।
दरअसल, एक ट्विटर यूजर @oranicuhh ने लिखा कि उसको डोर्सी के नए सोशल मीडिया ऐप ब्लूस्की सोशल ऐप के लॉन्च होने का इंतजार हैं और वह जल्द से जल्द ट्विटर से बाहर निकलना चाहते हैं और इसके "अप्रत्याशित निधन" को देखते हैं। जिस पर डोर्सी ने जवाब दिया, "कभी नहीं मरेगा"।
बता दें कि जब से मस्क ने बॉस के तौर पर कंपनी को संभाला है, तब से ट्विटर पर बहुत कुछ हो रहा है। पराग अग्रवाल और विजय गड्डे सहित लगभग सभी को बर्खास्त करने के बाद अब वह ट्विटर पर बोर्ड के एकमात्र सदस्य हैं। पिछले हफ्ते 50 प्रतिशत कर्मचारियों की भी छंटनी की। हालांकि एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि ट्विटर कुछ कर्मचारियों को यह कहते हुए वापस बुला रहा है कि उन्हें गलती से छोड़ने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications