ऑस्ट्रेलिया में पिछले 20 दिन से लापता बच्ची मिली जिंदा, सरकार ने 10 लाख रुपए का रखा था ईनाम

सिडनी, नवंबर 03। करीब 20 दिन पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मैकलियोड के ब्लोहोल्स कैंपसाइट इलाके से लापता हुई 4 साल की बच्ची को अधिकारियों ने सकुशल ढूंढ निकाला है। इस बच्ची की तलाश में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पुलिस अधिकारियों को विशेष तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, जिसका असर है कि बुधवार को ये बच्ची एक बंद घर के अंदर जिंदा मिली। अधिकारी इस घर में छापा मारने के लिए पहुंचे थे, तभी बच्ची ने अधिकारियों से कहा कि उसका नाम क्लियो स्मिथ है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिसकी उम्र 36 साल है।

सरकार ने की थी 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा

सरकार ने की थी 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा

आपको बता दें कि क्लियो स्मिथ कैंपसाइट से लापता हो गई थी। हैरानी वाली बात ये है कि जिस जगह से बच्ची लापता हुई थी, वहां 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों की तैनाती थी। बच्ची के लापता होने के बाद से ही सरकार ने उसकी खोज के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसके लिए सरकार की तरफ से बच्ची को ढूंढकर लाने वाले को 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा भी की थी।

पुलिस ने बच्ची के मिलने को किया कंफर्म

पुलिस ने बच्ची के मिलने को किया कंफर्म

बच्ची के लापता होने के बाद से ही पुलिस के बड़े अधिकारी समुद्र के आसपास के इलाके में उसकी तलाश कर रहे थे। तलाशी अभियान में तैनात डब्ल्यूए पुलिस फोर्स बच्ची की तलाश कर रही थी। फिर मंगलवार की रात अधिकारियों ने कार्नारवोन के तटीय शहर में एक घर के अंदर बच्ची की तलाश में छापा मारा तो बच्ची इसी घर में पाई गई। पुलिस ने ही ये ऐलान किया कि बच्ची को सकुशल जिंदा ढूंढ लिया गया है।

बच्ची के मिलने पर मां ने जताई खुशी

बच्ची के मिलने पर मां ने जताई खुशी

क्लियो स्मिथ के मिलने पर उनकी मां ऐली ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। ऐली ने कहा है कि आज उनका परिवार फिर से पूरा हो गया है। ऐली ने ही क्लियो की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पुलिस ने भी इस बच्ची की एक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पुलिस उपायुक्त कर्नल ब्लैंच ने कहा है, "ऐसा बहुत कम होता है। यह ऐसी चीज है जिसकी हम सभी को अपने दिल में उम्मीद थी और यह सच हो गया है।"

ये भी पढ़ें: बहन से शर्त लगाकर बेटी ने पिता के साथ बनाए शारीरिक संबंध, फिर कर ली शादी, कोर्ट ने सिखाया सबक!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+