दिल्ली में तालिबान के नए राजदूत की नियुक्ति का दावा फर्जी, अफगानिस्तान दूतावास ने क्या कहा?
दिल्ली में तालिबान के नए राजदूत की नियुक्ति को दवा फर्ची है। इसको लेकर अफगानिस्तान के विदेश मामलों के निकाय के अधिकारी ने एक बयान जारी किया है।

Photo: Twitter @Amir Khan Muttaqi, Taliban Foreign Minister
भारत में तालिबान के नए राजदूत की नियुक्ति को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया कि तालिबान ने भारत में राजदूत को 'चार्जे डी'फेयर' के रूप में नामित किया है। लेकिन सोमवार को अफगानिस्तान दूतावास ने सोमवार को खंडन किया है। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुमद्जे ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है।
कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने अपने वर्तमान ट्रेड काउंसलर कादिर शाह को भारत में चार्ज डी अफेयर्स (कार्यवाहक राजदूत) के रूप में नियुक्त किया है। टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस खबर को दावे के साथ प्रसारित किया। जिसमें कहा गया कि जिसमें ममुमदजे समेत तीन राजनयिकों के नियुक्ति की बात कही गई।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर बिगड़े हालात, इमरान की लाहौर हाईकोर्ट में हो सकती है गिरफ्तारी, रेड जोन में प्रदर्शनकारी
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुमद्जे ने एक बयान में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान का दूतावास तालिबान के इशारे पर नई दिल्ली में मिशन की कमान संभालने का दावा करने वाले एक व्यक्ति के दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। दूतावास अफगान लोगों के हितों का समर्थन करने के लिए भारत सरकार की लगातार स्थिति की सराहना करता है, जबकि साथ ही काबुल में तालिबान शासन को मान्यता नहीं देता है, जैसा कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक सरकारों के मामले में रहा है।"
ममुमदजे ने कहा, "दूतावास अफगान लोगों के हितों का समर्थन करने के लिए भारत सरकार की लगातार स्थिति की सराहना करता है। अफगानिस्तान काबुल में तालिबान शासन को मान्यता नहीं देता है।"
Recommended Video

यह भी पढ़ें: पूर्व PAK आर्मी चीफ बाजवा की मंजूरी के बाद तालिबान ने की थी भारत से दोस्ती, किताब में दावा, लालच में दिया साथ












Click it and Unblock the Notifications