Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजे से पहले देश में फैल सकती है अशांतिः मार्क जुकरबर्ग

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने गुरूवार को राष्ट्रपति चुनाव नतीजे से पूर्व अमेरिका में अशांति फैलने की चेतावनी दी है। जकरबर्ग ने आशंका जताई है कि वोटों की गिनती के दौरान देश में नागरिक अशांति (Civil Unrest) फैल सकती है। जुकरबर्ग ने कहा कि यह समय फेसबुक के लिए टेस्ट का होगा, क्योंकि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और वोटरों को प्रभावित करने वाली चीजों की भरमार होगी।

Recommended Video

    US Election 2020: Election Result लेट हुआ तो अशांति का खतरा, Zuckerberg की ये चिंता | वनइंडिया हिंदी
    Mark

    जब मार्क जकरबर्ग और जैक डोर्सी को फजीहत का सामना करना पड़ा

    जब मार्क जकरबर्ग और जैक डोर्सी को फजीहत का सामना करना पड़ा

    गौरतलब है पिछले हफ्ते कैपिटल हिल पर आयोजित पर बैठक में फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग और ट्वीटर सीईओ जैक डोर्सी को फजीहत का सामना करना पड़ा था जब उनसे पूछा गया कि क्यों उन्होंने किसी एक लिबरल व्यक्ति का एकाउंट का संपादित किया है तो दोनों सोशल मीडिया टाइकून एक भी ऐसा नाम सुझाने में नाकाम रहे थे।

    चुनाव के नतीजों को आने में कुछ दिन या हफ्तों का समय लग सकता है

    चुनाव के नतीजों को आने में कुछ दिन या हफ्तों का समय लग सकता है

    जकरबर्ग ने अमेरिकी चुनाव नतीजों से पूर्व नागरिक अशांति का जिक्र करते हुए आगे कहा, मुझे चिंता है कि हमारा देश इतना बंटा हुआ और चुनाव के नतीजों को आने में कुछ दिन या हफ्तों का समय लग सकता है, ऐसे में नागरिक अशांति का जोखिम भी है और तब हमारे जैसी कंपनियों को पहले किए कामों से आगे बढ़कर कुछ करना होगा।

    इलेक्शन डे से पहले फेसबुक पर नए पेड विज्ञापन पर बैन की हुई शिकायत

    इलेक्शन डे से पहले फेसबुक पर नए पेड विज्ञापन पर बैन की हुई शिकायत

    उल्लेखनीय है इलेक्शन डे के एक दिन पहले फेसबुक पर नए पेड विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के चलते विरोधी दलों ने शिकायत की थी कि फेसबुक चुनाव अभियान को कम कर रहा है। हालांक इसके जवाब में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर रॉव लैथर्न ने ट्वीट कर सफाई दी कि गलत तरीके से रूके हुए कुछ विज्ञापनों के मामले की हम जांच कर रहे हैं और कुछ विज्ञापनदाता को अपने अभियान में बदलाव करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    अगले हफ्ते फेसबुक की अग्नि परीक्षा होगी, मुझे अपने कामों पर गर्व है

    अगले हफ्ते फेसबुक की अग्नि परीक्षा होगी, मुझे अपने कामों पर गर्व है

    बकौल मार्क जकरबर्ग, अगले हफ्ते फेसबुक की अग्नि परीक्षा होगी, मुझे अपने यहां किए कामों पर गर्व है और मैं जानता हूं कि हमारा काम 3 नवंबर के बाद भी नहीं रूकेगा इसलिए हम नए खतरों का अनुमान लगाते रहेंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अखंडता की सुरक्षा और लोगों की आवाज दुनिया के सामने उठाने के हक के लिए हम अपने तरीके और लड़ाई को बेहतर बनाते रहेंगे।

    फेसबुक पर अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के आरोप पहले लग चुके हैं

    फेसबुक पर अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के आरोप पहले लग चुके हैं

    कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक ने चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के प्रयासों पर रोक लगाने सहित अन्य तरीकों से 2020 के चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापन पर अपने नियमों को कड़ा कर दिया है। हालांकि इससे पहले भी फेसबुक पर अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के आरोप लग चुके हैं। इस वजह से कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+