पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा ऐसे सेलिब्रेट कर रही हैं Christmas, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम

नई दिल्ली। Christmas 2020: बॉलीवुड से हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों यह चर्चित कपल ब्रिटेन (Britain) के लंद में क्रिसमस सेलिब्रेट करते कैमरे में कैद किया गया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर भी पति निक के साथ लंदन (London) की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह दोनों जैकेट पहने अपने डॉगी डायना के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर अब प्रियंका-निक (Priyanka-Nick) की ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

प्रियंका और निक ने ऐसे मनाया क्रिसमस

प्रियंका और निक ने ऐसे मनाया क्रिसमस

गौरतलब है कि आज पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार मना रही है, कोरोना वायरस के चलते इस बार क्रिसमस डे (Christmas day) का सेलिब्रेशन कुछ अलग है। महामारी काल में भारत समेत कई देशों ने क्रिसमस डे के मौके पर भीड़ इकट्ठा नहीं होने देने का निर्देश जारी किया है। हालांकि फिर भी लोग अपने घरों से निकलकर क्रिसमस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड में कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus lockdown) के दौरान प्रियंका और निक जोनस अपने कुत्ते डायना को टहलाते हुए नजर आए।

Recommended Video

    Christmas 2020: Amitabh Bachchan, Kareena समेत तमाम celebs ने ऐसे किया सेलिब्रेट | वनइंडिया हिन्दी
    पति निक के साथ लंदन में घूमती नजर आईं प्रियंका

    पति निक के साथ लंदन में घूमती नजर आईं प्रियंका

    डॉगी को सड़क किनारे टहलाते हुए निक जोनस और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopra) ने प्यारी सी जैकेट पहनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने लॉन्ग सफेद रंग का जैकेट पहना है जबकि उनके पति निक ब्लैक कलर के जैकेट में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'क्रिसमस की भावना'। प्रियंका के पोस्ट पर फैंस ने भी उनके क्रिसमस की बधाई दी है।

    ब्रिटेन में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका

    ब्रिटेन में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से ब्रिटेन में हैं। हालांकि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद ब्रिटेन में सख्त लॉकडाउन होने की वजह से फिलहाल फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में प्रियंका के पति निक ने भी फिल्म में कैमियो रोल शूट किया था। प्रियंका की अपकमिंग फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में प्रियंका और सैम ह्यूगन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

    ब्रैंड वैल्यू में प्रियंका ने सलमान और अक्षय कुमार को पछाड़ा

    साल 2020 के जाते-जाते प्रियंका चोपड़ा के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में जारी की गई एक लिस्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ब्रांड वैल्यू के मामले में अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सितारों से आगे हैं। ऑनलाइन सेंटिमेंट एनालिसिस कंपनी Checkbrand ने इस बात का दावा किया है। यह कंपनी फिल्मी सितारों की यह ब्रांड वैल्यू को रेट करने के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 2.65 अरब रुपए है।

    यह भी पढ़ें: Harman Baweja Engagement: प्रियंका चोपड़ा के एक्स-बॉयफ्रेंड ने 40 साल की उम्र में की सगाई, देखें तस्वीरें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+