Harman Baweja Engagement: प्रियंका चोपड़ा के एक्स-बॉयफ्रेंड ने 40 साल की उम्र में की सगाई, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। Harman Baweja Engagement: बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री और ऋतिक रोशन जैसा लुक होने के बावजूद भी ज्यादा कमाल ना कर पाने वाले एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने 40 साल की उम्र में शादी का फैसला लिया है। रविवार को उन्होंने हेल्थ कोच साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) के साथ सगाई कर ली है। हरमन बावेजा का रोका समारोह चंडीगढ़ (Chandigarh) में हुआ। एक्टर ने करीबी लोगों की मौजूदगी में साशा रामचंदानी को सगाई की रिंग पहनाई। इस बीच सोशल मीडिया पर हरमन और साशा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

चंडीगढ़ में गुपचुप की सगाई

चंडीगढ़ में गुपचुप की सगाई

सोशल मीडिया (social media) पर हरमन बावेजा की बहन रोवेना बावेजा (Rowena Baweja) ने अपने भाई और होने वाली भाभी की तस्वीरें शेयर की हैं, उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'आप दोनों को बधाई। परिवार में आपका स्वागत है साशा, मुझसे समारोह शुरू होने का भी इंतजार नहीं रहो रहा है, हम आपको बहुत प्यार करते हैं।' रोवेना बावेजा द्वारा पोस्ट की गई हरमन-साशा (Harman-Sasha) की तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

हरमन और साशा की तस्वीरें वायरल

हरमन और साशा की तस्वीरें वायरल

इस फोटो में हरमन बावेजा पिंक शर्ट और ब्लैक हुडी में नजर आ रहे हैं जबकि साशा रामचंदानी गोल्डन सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होते ही एक बार फिर बॉलीवुड फैंस को हरमन बावेजा की याद आ गई। आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटीज हरमन और साशा को सगाई की बधाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि साशा रामचंदानी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) की पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) की दोस्त हैं। सागरिका ने भी अपने इंस्टास्टोरी में दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।

कौन हैं हरमन की होने वाली दुल्हनियां

कौन हैं हरमन की होने वाली दुल्हनियां

बता दें कि साशा न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं, इंस्टाग्राम पर वह 'बेटर बैलेंस्ड सेल्फ' नाम का पेज भी चलाती हैं। यहां वो अपने यूजर्स को वेलनेस की ट्रेनिंग देती हैं। बॉलीवुड से दूरी बना चुके एक्टर हरमन बावेजा और उनकी मंगेतक साशा रामचंदानी कई दिनों तक अपने रिश्ते को राज रखने में कामयाब रहे। यहां तक की उनकी सगाई सेरमेनिमी में भी सिर्फ परीवार के करीबी लोगों को बुलाया गया था।

'लव स्टोरी 2050' से किया बॉलीवुड में डेब्यू

'लव स्टोरी 2050' से किया बॉलीवुड में डेब्यू

गौरतलब है कि हरमन अब बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना चुके हैं। उन्होंने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हरमन ने अपने बॉलीवुड करियर में फिलहाल सिर्फ पांच फिल्में की हैं, जिनमें से ज्यादातर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में हरमन बावेजा अपनी फिल्म 'इट्स माय लाइफ' को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल, फिल्म 'इट्स माय लाइफ' की शूटिंग 13 साल पहले ही हो चुकी थी लेकिन किसी कारण के चलते इस फिल्म को 29 नवंबर, 2020 को नेशनल टीवी पर रिलीज किया गया।

प्रियंका चोपड़ा सहित इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम

प्रियंका चोपड़ा सहित इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम

हरमन बावेजा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम अब तक कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इनमें सबसे बड़ा नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी था। हरमन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म वॉट्स यॉर राशि और 'लव स्टोरी 2050' में काम किया है। इसी दौरान दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में थीं। हालांकि हरमन बावेजा या प्रियंका चोपड़ा, दोनों में से किसी ने कभी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की। इसके अलावा हरमन का नाम एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की छोटी बहन व एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और अमृता राव के साथ भी जुड़ चुका है।

यह भी पढ़ें: Flashback 2020: बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना बनी Real 'पंगा' गर्ल, 2020 इसलिए भी रहेगा याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+