क्या चीनी राजदूत की पत्नी ने पाकिस्तानी मेड को बीच सड़क पीटा? नए दावे के साथ VIDEO वायरल
पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें एक चीनी महिला पाकिस्तानी महिला को बीच सड़क पीटती नजर आ रही। वहां पर बहुत से लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने उसको रोकने की हिम्मत नहीं की।
दावा किया जा रहा कि वीडियो में दिख रही चीनी महिला, पाकिस्तान में चीन के राजदूत की पत्नी है। वहीं जो महिला मार खा रही, वो उसकी नौकरानी है। किसी गलती के लिए उसकी पिटाई हो रही। इसको लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान कर्ज में डूबा है। चीन उसको पैसे देकर और कर्ज में डूबो रहा। ऐसे में ये सब आम बात है। चीनी अब पाकिस्तानियों के साथ गुलामों के जैसा व्यवहार करेंगे। कुछ लोगों ने इसे चीनी लोगों की तानाशाही करार दिया।
क्या है इसकी सच्चाई?
हमने जब इस वीडियो की जांच की तो इसकी सच्चाई नहीं पता चल पाई। ये काफी वक्त पुराना वीडियो है। मार्च और अप्रैल में भी ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वक्त राजदूत की पत्नी वाला एंगल नहीं था। कई मीडिया हाउस ने 'चीनी महिला ने की पाकिस्तानी महिला की पिटाई' हेडिंग के साथ ये खबर पब्लिश की।
मेजर जनरल हर्ष कक्कड़ (रिटायर) ने भी वीडियो को रिट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि चीनी पाक नागरिकों के साथ नौकर की तरह व्यवहार करते हैं। फिर भी पाक उनके पीछे भागता है।
पिछले महीने दिया था 1 अरब डॉलर का कर्ज
पाकिस्तान पर दिवालिया होने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले महीने जून में भी वो कम विदेशी मुद्रा भंडार की समस्या से जूझ रहा था। साथ ही IMF से लोन मिलने में दिक्कत हो रही थी, ऐसे में चीन ने उसे 1 अरब डॉलर का कर्ज दिया था। मार्च में आई रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का चीन पर 14.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। इसमें जून में दी गई राशि शामिल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications