चीन में ऑनलाइन मजाक करने पर भी पाबंदी, पैरोडी वेबसाइट्स पर लगाया गया जुर्माना
चीन में अब लोगों की तरफ से मजाक करना और उस पर हंसने पर भी सरकार की टेढ़ी नजरें हैं। चीन ने ऑनलाइन लोगों के मजाक करने और उस पर हंसने को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। चीन में शी जिनपिंग ने दोबारा सत्ता संभाली है।
बीजिंग। चीन में अब लोगों की तरफ से मजाक करना और उस पर हंसने पर भी सरकार की टेढ़ी नजरें हैं। चीन ने ऑनलाइन लोगों के मजाक करने और उस पर हंसने को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। चीन में शी जिनपिंग ने दोबारा सत्ता संभाली है। उनकी सरकार ने तय कर लिया है कि लोग ऑनलाइन क्या कहते हैं और किस बात पर हंसेंगे यह सरकार ही तय करेगी। चीन के कल्चर मिनिस्ट्री की ओर से कम्युनिस्ट पार्टी के नायकों की पैरोडी पोस्ट करने वाली वेबसाइट पर जुर्माना लगा दिया है। मिनिस्टरी की ओर से वीडियो साइट iQiyi और Sina पर क्लासिक कामों को खराब करने और उनका मजाक उड़ाने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

चीन ने जारी किए सख्त नियम
मंत्रालय की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि इन पर कितना जुर्माना लगाया गया है। ऑनलाइन पैरडी पर प्रतिबंध लगाने वाले नए नियम जारी करने के दो हफ्ते से भी कम समय बाद यह मामला सामने आया है। बहरहाल, मंत्रालय ने उन विडियो का जिक्र नहीं किया, जिनके चलते वेबसाइटों पर जुर्माना लगाया गया है। मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण पश्चिम चीन के शिचुआन प्रांत में एक अन्य कंपनी शिचुआन शेंग्शी तिआनफु मीडिया पर क्रांतिकारी गीत 'येलो रिवर कैनटाटा' की लोकप्रिय पैरडी बनाने के लिए कानून के मुताबिक सबसे अधिक जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि चीन इंटरनेट पर सबसे अधिक पाबंदियां लगाने वाला देश है। देश में फेसबुक और टि्वटर जैसी विदेशी सोशल मीडिया वेबसाइटों पर प्रतिबंध है और चीन राजनीति के लिहाज से संवेदनशील सामग्री को भी सेंसर करता है।
बैन के बाद भी इंटरनेट काफी पॉपुलर
इंटरनेट पर सेंसरशिप के बाद भी यहां पर इंटरनेट काफी पॉपुलर है। यहां पर लोग अक्सर राष्ट्रीय मीडिया का मजाक उड़ाने के लिए या फिर सामाजिक मुद्दों को सामने लाने के लिए इंटरनेट का प्रयोग जमकर करते हैं। चीन के रेगुलर मीडिया रेगुलेटर स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ प्रेस, पब्लिक रेडियो, फिल्म एंड टेलीविजन ने 22 मार्च को एक निर्देश जारी किया था जिसमें वेबसाइट्स को, ' किसी क्लासिक वर्क के साथ एडीटिंग, डबिंग या फिर उसमें सब-टाइटल्स' को जोड़ने से मना कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications