कराची के तट पर पहुंचे चीन के युद्धपोत, करेंगे साझा अभ्यास
चीन के चार युद्धपोत पहुंचे कराची, चार दिन चक चलेगा साझा अभ्यास, कई मुद्दों पर होगी बात
कराची। पाकिस्तान और चीन के बीच आपसी संबंध लगातार बेहतर होते जा रहे हैं, जो भारत की चिंता बढ़ा सकती है, चीन के तीन युद्धपोत शनिवार को पाकिस्तान के तट पर चार दिन के अभ्यास के लिए पहुंच गए हैं। यह अभ्यास गुडविल और ट्रेनिंग के तहत किया जाएगा। इस बाबत चीन की आधिकारिक मीडिया जिन्हुआ और पाकिस्तान की मीडिया ने जानकारी दी।

चीन के सभी युद्धपोत कराची के तट पर पहुंचे हैं। चायना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी फ्लीट के कमांडर शेन हाओ ने इस अभ्यास के बारे में कहा कि यह दौरान दोनो देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध को मजबूत करेगा, इसके साथ ही यह दोनो देशों के बीच की दोस्ती और सहयोग को बढ़ाने का काम करेगा।
चीन की मीडिया ने इस दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि शेन हाओ को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच विकास की रफ्तार तेज होगी, दोनों देशों की नेवी भी मजबूत होगी, जिसके फलस्वरूप इस क्षेत्र में स्थिरता और शांति आएगी, जो आने वाले समय में सक्रिय विकास के दरवाजों को खोलने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं इस दौरे के बारे में पाकिस्तानी जलसेना के मुखिया कहा कि पीएलए फ्लीट दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाएगा। पाकिस्तान नेवी चीफ पीएलए की फ्लीट को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने के लिए पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें- सीरिया की मीडिया का दावा मारा गया सबसे खूंखार आतंकी बगदादी
कराची में चार दिन के अपने दौरे के दौरान चीन के युद्धपोत के अधिकारी तमाम पाकिस्तान की नेवी के अधिकारियों और समकक्षों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान दोनों पक्ष आपसी हितों के बारे में चर्चा करेंगे। इसके साथ ही ऑपरेशन ट्रेनिंग, साझा संवाद सत्र और कई तरह के कार्यक्रम होंगे। दौरे के अंत में इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान की नेवी और पीएलए एक साझा युद्धाभ्यास भी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications