China Protest : बैंकों में जमाकर्ताओं की नकदी की निकासी रोकने पर विरोध प्रदर्शन को चीन ने बर्बरता से कुचला
बीजिंग, 12 जुलाईः चीन में बैंकों के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों जमाकर्ताओं को चीनी अधिकारियों ने हिंसक रूप से तितर-बितर कर दिया। ये जमाकर्ताओं बैंकों के बाहर अपनी रकम वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था।

चीन में कोरोना के कारण इन दिनों कई छोटे बैंकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण हेनान प्रांत के चार गांवों के बैंकों में जमा रकम वापसी की मांग को लेकर झेंग्झौ शाखा के बाहर हजारों जमाकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चीन के हेनान प्रांत में चार बैंकों पर अप्रैल के बाद से जमाकर्ताओं की नकद निकासी रोकने का आरोप है। इससे हजारों छोटे बचतकर्ता परेशान हैं। जमाकर्ताओं ने बैंक में प्रवेश करने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें दूसरी तरफ मौजूद कुछ अज्ञात लोगों और पुलिस ने रोका। हालांकि फिर भी कुछ प्रदर्शनकारी बैंक शाखा में घुस गए।
विरोध प्रदर्शन की जो वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रही हैं उसमें बैंक कर्मी प्रदर्शनकारियों को जबरन खदेड़ते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर रही गर्भवती महिलाओं को अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के दृश्य भी दिखे। हालांकि इस प्रदर्शन को बलपूर्वक दबा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications