सस्ते में मकान खरीदने के लिए झूठा तलाक लेने उमड़ पड़े सैकड़ों दंपति

सस्ते मकान के चक्कर में दंपति ले रहे हैं तलाक। शंघाई के तलाक रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बाहर लंबी लाइन।

शंघाई। अब तक आप यही सुनते आए होंगे कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर तलाक होता है लेकिन चीन में जब बड़ी संख्या में दंपति तलाक लेने लगे तो मामला कुछ अलग ही निकला। दरअसल दंपति यहां परिवार के फायदे के लिए झूठा तलाक ले रहे हैं।

दरअसल वो रहते तो साथ ही हैं लेकिन सस्ती कीमत पर नया घर खरीदने के चक्कर में वह कानूनी तौर पर एक-दूसरे से तलाक लेते हैं।

शंघाई शहर के तलाक रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बाहर इसके लिए लंबी लाइनें लग रही हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

divorce in china

सस्ता मकान के चक्कर में लोग ले रहे तलाक

शंघाई शहर में किसी परिवार के लिए एक मकान से ज्यादा खरीदना महंगा सौदा होता है। वहां नियम है कि दूसरा मकान खरीदने के लिए डाउनपेमेंट के तौर पर 70 परसेंट राशि देनी पड़ती है। जबकि पहला मकान खरीदते समय सिर्फ 30 परसेंट डाउनपेमेंट देना होता है।

इसलिए दूसरा मकान सस्ते में खरीदने के चक्कर में दंपति झूठा तलाक लेते हैं ताकि डाउनपेमेंट के तौर उनको सिर्फ 30 प्रतिशत राशि देनी पड़े। इसके लिए वह कागज पर कानूनी तौर से एक-दूसरे से अलग होते हैं लेकिन असल में वे साथ ही रहते हैं। सिर्फ मकान खरीदने के लिए वे तलाक ले रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बाहर लगी लंबी लाइन

शंघाई शहर में यह अफवाह फैली कि सरकार दूसरा मकान खरीदने के लिए और कड़े नियम बनाने वाली है तो तलाक रजिस्ट्रेशन ऑफिस पर लोग टूट पड़े। इतनी लंबी लाइन लगी कि तलाक लेने आए लोगों को ऑफिस कर्मचारी ने अगले दिन आने को कहकर लौटाया।

ऑफिस में आई एक युवती का कहना था, 'तलाक के लिए मैं अपने मां-बाप की मदद करने के लिए यहां आई हूं। उनके लिए मकान खरीदना है और हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं है। इस तलाक से डाउनपेमेंट का पैसा बच जाएगा।'

पति के साथ तलाक लेने आई गर्भवती महिला

ऑफिस में तलाक लेने आई एक गर्भवती महिला को जब कर्मचारी ने कहा कि पेट की वजह से उनको तलाक मिलने में दिक्कत आ सकती है तो वह जोर-जोर से रोने लगी। वह कहने लगीं, 'हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है।' महिला का कहना था कि बच्चे की वजह से अब वह टू बेडरूम सेट के बदले तीन बेडरूम सेट का मकान खरीदना चाहती है।

शंघाई ऑथोरिटी ने अफवाहों पर दी सफाई

शंघाई में एक तरफ तलाक के मामले बढ़े तो दूसरी तरफ मकान खरीदने के ट्राजेक्शन्स में भी बढ़ोतरी होने लगी।

तलाक लेनेवालों की भीड़ को देखते हुए शंघाई में हाउसिंग से जुड़े अधिकारियों ने अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश करते हुए कहा है कि घर खरीदने के लिए नए लिमिट्स लगाए जाने की सूचना गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+