बीजिंग को बचाने दूसरे शहरों को 'खाई' की तरह इस्तेमाल करेगा ड्रैगन, संकट के समय क्रूरता पर उतरा चीन
China Flood: रिकॉर्ड बारिश ने चीन की नाक में दम कर दिया है और लाखों लोग भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गंभीर तौर पर प्रभावित हुए हैं। तबाही मचाने वाली बारिश के बाद चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत में करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर किया गया है।
राजधानी बीजिंग की नदियां उफान मार रही हैं और उससे राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। लिहाजा, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वहीं, अब चीन की सरकार इस बात पर विचार कर रही है, कि बीजिंग को बचाने के लिए आस पास के प्रांतों में पानी छोड़ा जाए, जिसको लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया है।

दूसरे प्रांतों को 'खाई' की तरह इस्तेमाल करेगा चीन
वहीं, चीन में सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा जताया जा रहा है और चीन के नागरिक, कम्युनिस्ट पार्टी के उस अधिकारी के खिलाफ गुस्सा जता रहे हैं, जिन्होंने बीजिंग को बचाने के लिए दूसरे प्रांतों को 'खाई' की तरह इस्तेमाल किया जाए। कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने सुझाव दिया है, कि ज़ुओझोउ शहर और बीजिंग के पास के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को "राजधानी के लिए खाई" के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
राजधानी बीजिंग की तीन तरफ से सीमा से लगे प्रांत हेबेई के कम्युनिस्ट पार्टी सचिव नी यूफेंग ने इस सप्ताह की शुरुआत में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद यह टिप्पणी की है।
आपको बता दें, कि बीजिंग की हालत पिछले दिनों आई तूफ़ान डोक्सुरी की वजह से हुआ है, जिसने उत्तर-पूर्वी चीन में तबाही मचा दी है, घरों को नष्ट कर दिया है और सैकड़ों हजारों लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
सबसे अधिक प्रभावित शहरों में ज़ुओझोउ शहर है, जहां करीब 6 लाख लोग रहते हैं और जहां पिछले एक हफ्ते में पिछले एक साल के मुताबिक बारिश हुई है। इस शहर के करीब डेढ़ लाख लोग डायरेक्ट प्रभावित हुए हैं। इस शहर में सैकड़ों कारें और बसें बह गईं हैं और पुल नष्ट हो गए हैं। वहीं, बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है, क्योंकि मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र में सड़कों को नदियों में बदल दिया है।
लिहाजा, कम्युनिस्ट पार्टी सचिव नी यूफेंग का आधिकारिक बयान चीनी सोशल मीडिया चैट एप्लीकेशन वी चैट पर प्रकाशित हुए है, जिसें उन्होंने पड़ोसी राज्यों को "राजधानी के लिए एक खाई के रूप में बनाने" के लिए बाढ़ भंडारण और डिटेंशन क्षेत्र का इस्तेमाल करने की कसम खाई।
हालांकि, लोगों के भारी विरोध के बाद उनके बयान को हटा लिया गया है और ऐसा लग रहा है, कि अब इस विषय की चर्चा वीबो पर सेंसर कर दी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, संबंधित हैशटैग को गुरुवार तक 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।
बाढ़ डिटेंशन क्षेत्र क्या होते हैं?
बाढ़ निरोधक बेसिन, यानि फ्लड डिटेंशन क्षेत्र ऐसे क्षेत्र होते हैं, जिन्हें बाढ़ के पानी को स्टोर करने के लिए डिजाइन किया गया होता है और इन क्षेत्रों में धीरे धीरे बारिश के पानी को स्टोर किया जाता है, ताकि भारी बारिश से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
जिसके बाद नी यूफेंग के बयान का काफी विरोध किया जा रहा है और कुछ लोगों ने कहा है, कि "नी यूफेंग का बीजिंग इस्तेमाल कर रहा है।" वहीं, कुछ लोगों ने नी यूफेंग की टिप्पणी को 'बेशर्म' टिप्पणी बताया है।
हालांकि, नी यूफेंग की टिप्पणी को सेंसर कर दिया गया है और अब सोशल मीडिया पर उनके बयान मौजूद नहीं हैं। वहीं, अब लोग नी यूफेंग की टिप्पणी पर चर्चा भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि लोगों को प्रतिक्रिया देने पर सेंसर कर दिया गया है।
कई लोगों का कहना है, कि सिर्फ बीजिंग नहीं, बल्कि चीन के हर नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण है और एक शहर को बचाने के लिए दूसरे शहरों को डुबोना नहीं चाहिए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications